एक्सप्लोरर

क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? पाकिस्तान टूलकिट का हिस्सा बनी राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?

India Pakistan Relation: भारत और पाकिस्तान के 117 हस्तियों ने पीएम मोदी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच संवाद बहाल करने की अपील की है.

क्या पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य कर दिए जाने चाहिए? क्या आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ चल सकती है? इन्हीं सवालों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के 117 पूर्व राजनयिकों, नेताओं, शिक्षाविदों, कलाकारों और सामाजिक हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच संवाद बहाल करने और संबंधों को सामान्य बनाने की अपील की है. इस पत्र के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है.

यह खुला पत्र सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस नामक संस्था की ओर से जारी किया गया है. इसमें कुल 117 लोगों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 नागरिक शामिल हैं. पत्र पर भारत की ओर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, आरजेडी सांसद मनोज झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर, मीरवाइज उमर फारूक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज, हुमायूं कबीर और प्रोफेसर अपूर्वानंद समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काजी, सांसद इस्फंदयार भंडारा, परमाणु वैज्ञानिक परवेज़ हुडभॉय और शास्त्रीय नृत्यांगना शीमा किरमानी सहित कई हस्तियों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं.

पत्र में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को फिर से बहाल करने, दोनों देशों में हाई कमिश्नरों की नियुक्ति करने, सामान्य वीज़ा सेवा दोबारा शुरू करने, अटारी-वाघा सीमा के जरिए व्यापार और यात्राएं बहाल करने, बस और रेल सेवाएं फिर से शुरू करने तथा कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की अपील की गई है. हस्ताक्षरकर्ताओं का कहना है कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच तनाव कम होना चाहिए और स्थायी शांति के लिए संवाद ही सबसे प्रभावी रास्ता है.

इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू करने का सुनहरा अवसर है. उनका कहना था कि दोनों प्रधानमंत्रियों को आपस में बातचीत करनी चाहिए. वहीं मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और सभी विवाद अंततः बातचीत के जरिए ही सुलझाए जा सकते हैं. आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी दोनों देशों के बीच ‘पीपुल-टू-पीपुल कॉन्टैक्ट’ यानी लोगों के स्तर पर सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक संवाद बहाल करने की वकालत की.

हालांकि इस अपील के सामने आने के बाद देश में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. आलोचकों का कहना है कि हाल के वर्षों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, विशेषकर पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बाद ऐसे समय में बातचीत और रिश्ते सामान्य करने की मांग उचित नहीं है. उनका तर्क है कि जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित आतंकवादी ढांचे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करता, तब तक सामान्य संबंधों की बात करना भारत के हित में नहीं होगा.

इस पूरे विवाद के बीच सिंधु जल संधि भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है. भारत द्वारा संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार चिंता जता रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान कई बार भारत से नदियों के जलस्तर और पानी छोड़े जाने संबंधी जानकारी मांग चुका है, लेकिन भारत ने ऐसी सूचनाएं साझा करना बंद कर दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि पानी की कमी से उसकी कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है. वहीं भारत का स्पष्ट रुख है कि सीमा पार आतंकवाद और सामान्य द्विपक्षीय संबंध एक साथ नहीं चल सकते.

भारत सरकार पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संबंध सामान्य होने की संभावना बेहद सीमित है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर जारी यह नई बहस आने वाले दिनों में और तेज होने की 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? पाकिस्तान टूलकिट का हिस्सा बनी राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? पाकिस्तान टूलकिट का हिस्सा बनी राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान, कांग्रेस की तरफ से देंगे संदेश
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान, कांग्रेस की तरफ से देंगे संदेश
चीन की बढ़ेगी टेंशन, पाक मनाएगा मातम? PM मोदी-जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची की बैठक पर दुनिया की नजर
चीन की बढ़ेगी टेंशन, पाक मनाएगा मातम? PM मोदी-जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची की बैठक पर दुनिया की नजर
Advertisement

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget