एक्सप्लोरर

India Or Bharat Issue: भारत और इंडिया के मसले पर उमर अब्दुल्ला बोले, '...हम गठबंधन का नाम बदलने को तैयार हैं'

India Or Bharat: इंडिया और भारत के मसले पर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये सही नहीं है.

India Or Bharat Issue: जी-20 डिनर के निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखने पर बयानबाजी जारी है. देश के नाम से इंडिया हटाने की अटकलों के बीच जम्मू कश्मरी के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर भारत के संघीय ढांचे और संविधान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश का आरोप लगाया. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी की एक बैठक में इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने की संभावना के बारे में सवाल पर कहा कि भारत और इंडिया दोनों संविधान का हिस्सा हैं. ऐसे में व्यक्तियों को दोनों में से किसी एक का उपयोग करने का अधिकार होना चाहिए. 

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
उमर अब्दुल्ला ने कहा, "सरकार विपक्षी गठबंधन के इस्तेमाल के कारण इंडिया का नाम बदलकर भारत करना चाहती है. ऐसे में देश पर हर चीज का नाम बदलने का बोझ डालने के बजाए हम गठबंधन का नाम बदलने को तैयार हैं.'' उन्होंने कहा कि राष्ट्र का नाम बदलने से देश की छवि पर असर पड़ेगा. 

उन्होंने सवाल किए कि सरकार इसरो, एसबीआई, आईआईटी और आईएम से कैसे नाम मिटा देगी? हमें संकेत मिलता है कि वे इंडिया का नाम बदलकर भारत कर रहे हैं क्योंकि गठबंधन इसका इस्तेमाल कर रहा है तो हम गठबंधन का नाम बदल देंगे. हम देश का खर्च बढ़ाना नहीं चाहते. 

वन नेशन, वन इलेक्शन पर क्या कहा?
संसद के विशेष सत्र के मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सत्र के लिए कोई एजेंडा नहीं था. उन्होंने कहा, "चुनाव की समस्या को हल करने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव पर कई रिपोर्टें प्रस्तुत की गई है, लेकिन हम वास्तविक उद्देश्य नहीं जानते हैं.  उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि वन नेशन, वन इलेक्शन से शुरू हो रहा है और एक राष्ट्र कोई चुनाव नहीं के रूप में समाप्त होगा. 

उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी को पहाड़ी परिषद चुनावों में पारंपरिक प्रतीक हलका उपयोग करने की अनुमति देने के फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया. उन्होंने लद्दाख प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि एक लाख रुपये का जुर्माना दर्शाता है कि उन्होंने कैसे अदालत का समय बर्बाद किया. उन्होंने कहा, ''देर आए, दुरुस्त आए.''

ये भी पढ़ें- संसद का विशेष सत्र: सोनिया गांधी की चिट्ठी का सरकार ने दिया जवाब, 'दुर्भाग्यपूर्ण, आपका परंपराओं की तरफ ध्यान नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget