एक्सप्लोरर

भारत, नेपाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने पर हुए सहमत

नई दिल्ली: भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘गहरा, व्यापक और बहु आयामी’ बताते हुए रेल पटरियां बिछाने और सड़कें बनाने जैसी विभिन्न संयुक्त बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने का फैसला लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर दे उबा के साथ व्यापक बातचीत की और बाद में एक संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों की उत्कृष्ट स्थिति पर संतुष्टि जताई. बयान में कहा गया है कि मोदी ने संविधान लागू करने में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और नेपाल को संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने में नेपाल सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. बयान में कहा गया है कि दोनों देश अभी चल रही दो रेल परियोजनाओं जयनगर-बिजालपुर-बर्दिबास और जोगबनी-बिराटनगर रेल संपर्क का काम जल्द पूरा करने की जरुरत को स्वीकार करते हैं. इसमें जयनगर से जनकपुर और जोगबनी से बिराटनगर कस्टम यार्ड तक रेलवे लाइन को 2018 तक पूरा किए जाने की संभावना भी जतायी गयी. इसमें यह भी कहा गया कि नेपाल दोनों परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है. बस सेवाओं के लिए, दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि सीमा पार परिवहन सुविधा पर संयुक्त कार्यकारी समूह की मुलाकात जल्द होगी ताकि मौजूदा और अतिरिक्त मार्गों से जुड़े मुद्दों को हल किया जा सके. दोनों नेताओं ने सिंचाई परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ डॉलर और सड़कों के विकास के लिए 33 करोड़ डॉलर के आवंटन का स्वागत किया. उन्होंने सुरक्षा से संबंधित मामलों पर उत्कृष्ट सहयोग पर संतुष्टि जताई. दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने संबंधित अधिकारियों को नेपाल में आए भूकंप के बाद पुन: निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच समझौता ज्ञापन तैयार करने के निर्देश दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget