एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर, जानें मानसून अपडेट

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, हालांकि बारिश कम हुई. बाढ़ से होने वाली मौतों की संख्या 23 बनी हुई है.

India Monsoon Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों में 'भारी' से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश के छह जिलों राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना और अशोकनगर में आगामी 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन छह जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है.

वहीं राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बढ़ जैसी स्थिति बन गयी है, जिससे निपटने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है. पिछले 24 घंटों में झालावाड़, बारां, टोंक, कोटा और बूंदी के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. झालावाड़ के अकलेरा में सबसे अधिक 154 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. आगामी 24 घंटों के दौरान भरतपुर, धौलपुर, और करौली जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, हालांकि बारिश कम हुई. बाढ़ से होने वाली मौतों की संख्या 23 बनी हुई है क्योंकि सात प्रभावित जिलों में से कहीं से भी किसी अन्य मौत की सूचना नहीं मिली है. राज्य में लगभग तीन लाख लोगों को राहत केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है. पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और बाद में बांधों से पानी छोड़े जाने से पूर्वी और पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जिलों के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं.

हरियाणा और पंजाब में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 10 मिमी, रोहतक में (30 मिमी) और लुधियाना में (1 मिमी) बारिश हुई. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के दौरान चार जिलों में 'बहुत अधिक' बारिश हुयी जबकि तीन जिलों में 'अधिक बरसात' दर्ज की गयी. इस साल एक जून को मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से केवल उत्तर पूर्व दिल्ली में 'कम' बारिश हुयी है. यहां अब तक 149.9 मिमी बरसात हुयी है जबकि सामान्य तौर पर यहां 332.2 मिमी बरसात होती है. आज हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने" का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में 24 घंटे में आए कोरोना के 6695 नए मामले, क्या सभी के लिए जल्द होगी लोकल ट्रेन सेवा बहाल?

Dial 100 Review: पर्याप्त समय है तो डायल करें मनोज बाजपेयी और नीना गुप्ता की फिल्म का नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget