एक्सप्लोरर

भारत के नए प्रयास ने बदली 'जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी' के क़ई नुमाइंदों की धारणाएं

Gen Next democratic network: भारत से प्रभावित इन विदेशी प्रतिनिधियों ने माना कि अपने देश लौटने के बाद वो बहुत सी चीजों को अपने देश में भी लागु करना चाहेंगे

Indian Council for Cultural Relations: "भारत को अपने लोकतंत्र की कहानी बेहतर तरीके से सुनाना और बताना चाहिए. अपनी यात्रा के दौरान जो देखा और अनुभव किया उसने भारत के प्रति मेरी कई धारणाएं बदल दीं." यह कहना है कैरेबियाई देश जमैका की युवा सांसद रोडा मोय क्रॉफोर्ड का जो विदेश मंत्रालय की नई पहल जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी के तहत भारत दर्शन के दौरे पर हैं.

यह बात कहने वाली रोडा अकेली नहीं हैं. यही विचार उनके साथ ही डेमोक्रेसी जेन नेक्स्ट कार्यक्रम के तहत आए 8 देशों के 8 युवा राजनेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उभरते नेतृत्व वाले लोगों के भी हैं. भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के न्यौते पर भारत आए इस दल की अगुवाई कर रहे श्रीलंका सरकार में आवास राज्यमंत्री और युवा सांसद जीवन कुमारवेल थोन्दमन ने भी कहा कि पहली बार भारत को इस तरह करीब से देखने और समझने का मौका मिला. करीब 27 वर्षीय इस युवा नेता ने माना कि दक्षिण भारत में 15 साल बिताने के बावजूद उनकी बहुत सी धारणाएं इस यात्रा के बाद बदली हैं. 

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर यह प्रयास शुरू किया गया है. योजना है 75 देशों के युवा सांसदों को हम भारत आमंत्रित करें और उनके माध्यम से दुनिया को अपनी लोकतांत्रिक परंपरा और मूल्यों के बारे में बताएं. यह इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकी भारत को अखबारों या वेबसाइटों के जरिए नहीं जाना जा सकता है.

भारत ने जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी कार्यक्रम के इस पहले अध्याय के तहत पड़ोसी देश भूटान और श्रीलंका के अलावा मलेशिया, तंजानिया, उज़्बेकिस्तान, पोलैंड और स्वीडन आदि देशों से युवा नेतृत्व के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था. इसमें राजनेताओं के अलावा संगीत, साहित्य, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों के भी प्रतिनिधि शामिल थे. कार्यक्रम के तहत इस दल ने 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक गुजरात, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों का दौरा किया. इस दल ने जहाँ स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का दौरा किया वहीं भारत के क़ई युवा राजनेताओं और मंत्रियों से भी संवाद किया. 

गुजरात में इस दल ने जहाँ अमूल का दुग्ध उत्पादन देखा वहीं अहमदाबाद स्थित इसरो केंद्र का भी दौरा किया. भारत से प्रभावित इन विदेशी प्रतिनिधियों ने माना कि अपने देश लौटने के बाद वो बहुत सी चीजों को अपने देश में भी लागु करना चाहेंगे. रोडा और पोलैंड की युवा सांसद किंगा मैग्डलीना गयेवस्का ने कहा कि भारत आने से पहले यहाँ लोकतंत्र और लोगों में भेदभाव को लेकर उनके मन में अनेक भ्रांतियां थी. मगर इस प्रयास ने ना केवल उन धारणाओं को बदला बल्कि लोकतांत्रिक देशों के युवा प्रतिनिधियों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ध्यान रहे कि इस योजना का बीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए उस भाषण से पड़ा था जिसमें उन्होंने भारत को लोकतंत्र क़ा जनक बताया था. भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद अध्यक्ष ने माना कि प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को आगे बढाते हुए तय किया गया कि जेन नेक्सट डेमोक्रेसी नेटवर्क के तहत दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में उभरते नेतृत्व के साथ संवाद स्थापित किया जाए. उन्हें भारत की समृद्ध विरासत और प्रगति के बारे में बताया जाए.

हालांकि 75 देशों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की कवायद में पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी मुल्कों को  शामिल नहीं किया गया है. इस बारे में पूछे जाने पर डॉ सहस्रबुद्धे न कहा कि यह लोकतांत्रिक देशों के साथ व्यापक संवाद की क्वायद है. इसको एक -दो किसी छोटे देश से जोड़कर नहीं देखा जा सकता.

Farm Laws Repealed: रद्द हुए तीनों कृषि कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

Delhi Petrol Price: दिल्ली में पेट्रोल हुआ 8 रुपए सस्ता, सीएम की अध्यक्षता में वैट कम करने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget