एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट हो सकते हैं मिस्र के राष्ट्रपति, भारत ने दिया न्यौता

Republic Day Parade 2023: इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति सीसी 2016 में भारत का दौरा कर चुके हैं. सीसी से पहले गणतंत्र दिवस समारोहों में बराक ओबामा समेत कई वैश्विक लीडर शामिल हो चुके हैं.

Republic Day Parade 2023: भारत ने गणतंत्र दिवस परेड समारोह के लिए चीफ गेस्ट के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ( Abdel Fattah El-Sisi) को निमंत्रण दिया है. अल सीसी 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति हैं. मिस्र अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इस साल भारत और मिस्र ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है.

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (2015), फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रैंकोइस हॉलैंड (2016) को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया था. गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए यूएई के मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (2017), सभी आसियान नेता (2018), दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामाफोसा (2019) और ब्राजील के जायर बोल्सोनारो (2020) भी भारत आ चुके हैं.

विदेश मंत्री और रक्षामंत्री ने किया था मिस्र का दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल मिस्र का दौरा किया था. यात्रा के दौरान अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार्दिक बधाई और एक व्यक्तिगत संदेश दिया.' वहीं राजनाथ सिंह ने अपने मिस्र के समकक्ष जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी. उन्होंने ज्वॉइन्ट ट्रेनिंग, डिफेंस को-प्रोडक्शन और इक्विवमेंट के मेंटिनेंस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए MoU पर साइन भी किए. सितंबर 2016 में राष्ट्रपति सिसी भारत दौरे पर पहुंचे थे.

तेजस फाइटर जेट खरीदने का इच्छुक है मिस्र

मिस्र भारत से उसके तेजस लड़ाकू जेट खरीदने की इच्छा जता चुका है. अब्देल फतेह अल सीसी ने अक्टूबर 2015 में नई दिल्ली में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से भी मुलाकात की थी. 

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में नहीं घुसने देंगे', गुर्जर नेता विजय बैंसला ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget