एक्सप्लोरर

Rainfall: मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत, पिथौरागढ़ में पानी की लहरों में फंसे लोग, यूपी-MP के कई इलाकों में जलजमाव से मुसीबत

Heavy Rainfall: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. एमपी (MP) के सागर में बारिश (Rain) के बाद जलजमाव से लोग बेहाल दिखे

IMD Rainfall Alert: देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश से अब तक लोगों को राहत नहीं मिली है. कई राज्यों में हुई लगातार बारिश के बाद जनजीवन अभी तक अस्त-व्यस्त है. मैदान से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश (Heavy Rainfall) की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं. मध्य प्रदेश के स्मार्ट सिटी सागर समेत कई हिस्सों में लोग बारिश से बेहाल हैं. यूपी के कई इलाकों बारिश के बाद सड़क से लेकर गलियों तक में पानी जमा है. उत्तराखंड में पहाड़ टूटने (Landslide) से कई जगह रास्ते बाधित हैं.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. कहीं लोग पानी की तेज लहरों के बीच फंसे तो कहीं सड़के बंद होने के कारण उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ा.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश से मुसीबत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचुला में भारी बारिश के कारण कुछ लोग पानी की लहरों के बीच फंस गए, जिसकी सूचना SDRF को मिलने के बाद टीम ने अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मुसीबत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. धारचुला में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद युवक अपनी पीठ पर उन्हें लादकर नदी पार करते दिखा. पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकास खंड में भी दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाली सड़क मलबे के कारण जगह-जगह से ध्वस्त हो गई, जिसकी वजह से वहां भी ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

उत्तरकाशी में टूट रहे पहाड़

उत्तराकाशी में हो रही बोल्डरों की बरसात की वजह से चार धाम की यात्रा रोकनी पड़ी. कई जगह हालात इस कदर बिगड़ गए कि इस रास्ते से आने जाने लोग बीच में ही फंस कर रह गए क्योंकि बड़े बड़े पत्थर के नीचे दबकर बड़े हादसे का डर था. बताया गया वहां हो रही बारिश की वजह से पहाड़ों से पत्थरों का गिरना लगातार जारी है, जिसकी वजह से गंगोत्रीधाम की यात्रा को दो दिन के लिए रोकनी पड़ी.

एमपी में बारिश से मुसीबत बरकरार

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से जलजमाव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के स्मार्ट सिटी सागर के कॉलेज के पास बुरा हाल दिखा. बारिश के बाद कॉलेज में पानी भर गया. ऑफिस से लेकर क्लास रूम तक सब पानी-पानी हो गया. इसके साथ ही सड़कों, दुकानों मकानों सब जगह पानी ही पानी नजर आया. मौसम विभाग ने स्मार्ट सिटी सागर में येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है.

यूपी में आफत की बारिश

यूपी के कई हिस्सों में बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. बुलंदशहर के कुछ इलाके बारिश के बाद पानी पानी हो गए. वहां के लोगों का गुस्सा भड़क गया. जलभराव से परेशान लोगों ने नगर पालिका के अधिकारी को पानी में घुमाया. नगर पालिका चेयरमैन ने वहां के लोगों को समझाया और फिर मामला शांत हुआ. गंगानंदा में पानी बढ़ने से प्रदेश में निचले इलाकों में ग्रामीणों के सामने समस्या खड़ी हो गई. हालांकि अब कटान रुकने से कई गांवों के लोगों को राहत मिली है.

मुजफ्फरनगर में हादसा होते होते टला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जेसीबी की मदद से गंग नहर पर बने पुराने पुल को ध्वस्त किया जा रहा था. तभी एक बड़ा हादसा होते होते टला. जेसीबी के जरिए पुल पर एक के बाद एक कई प्रहार किए जाते हैं और देखते ही देखते पुल नहर नें समा जाता है, लेकिन साथ ही जेसीबी भी नहर में ही गिर जाती है. हालांकि इस हादसे में जेसीबी चालक को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया

किन-किन राज्यों में होगी बारिश

देश के कई राज्यों में आज बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है. 27 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान है. 27 से 30 सितंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट और गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है. 27 और 28 सितंबर को असम और मेघालय में बारिश हो सकती है. 30 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के 18 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

India Weather: ओडिशा-यूपी समेत कई राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर, दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना, जानें देशभर का हाल

Air India: पक्षी से टकराने के बाद एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget