एक्सप्लोरर

Anti-minority Hate Speech: एक साल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ 1165 नफरती भाषण, BJP शासित राज्यों में 80% मामले; रिपोर्ट में खुलासा

Anti-minority Hate Speech: 'इंडिया हेट लैब' नाम के एक रिसर्च ग्रुप का कहना है कि लोकसभा चुनाव वाले साल में भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ खूब नफरती भाषण दिए गए.

Anti-minority Hate Speech: भारत में अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच यानी नफरती भाषण दिए जाने के आंकड़ों में असाधारण उछाल आया है. इस तरह के भाषणों में एक साल में 74 फीसदी वृद्धि देखी गई है. एक रिसर्च सर्वे में यह खुलासा हुआ है.

वाशिंगटन स्थित 'इंडिया हेट लैब' रिसर्च ग्रुप ने सोमवार (10 फरवरी) को भारत में दिए जाने वाली हेट स्पीच का आंकड़ा पेश किया. इन आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में भारत में 1165 बार अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरती भाषण दिए गए. साल 2023 में यह आंकड़ा 668 था. यानी इनमें करीब 74% का उछाल आया है.

रिसर्च ग्रुप ने यह भी बताया है कि बीता साल भारत में लोकसभा चुनाव का साल था और पूरे साल के मुकाबले चुनाव की अवधि में सबसे ज्यादा हेट स्पीच दी गई. ग्रुप के मुताबिक, एक तिहाई हेट स्पीच केवल 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से वोटिंग तक यानी 1 जून तक यानी ढाई महीने में दी गई.

80% हेट स्पीच के मामले भाजपा शासित राज्यों से
रिसर्च रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पिछले साल दी गई कुल हेट स्पीच के 80% मामले केवल भाजपा और उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों से आए. रिपोर्ट में पीएम मोदी के उस बयान का भी उल्लेख है जिसमें उन्होंने मुस्लिमों की ओर इशारा करते हुए उन्हें घुसपैठिया कहा था. यह बयान पीएम मोदी नेअप्रैल में चुनाव प्रचार के दौरान दिया था. 

मोदी-ट्रंप मुलाकात के ठीक पहले आई रिपोर्ट
यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है जब जल्द ही पीएम मोदी का अमेरिका दौरा होने वाला है और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है. ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कुछ मानवाधिकार समूह कई मौकों पर भारत सरकार को भारत में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार के लिए दोषी ठहरा चुके हैं. ऐसे में यह रिसर्च रिपोर्ट मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बातचीत को कितना प्रभावित करती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें...

Amrinder Singh Raja Speech: संसद में गरजा सरदार! अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने किस बात पर कहा- हमें गर्व है राहुल गांधी पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget