एक्सप्लोरर

India G20 Presidency: 'लड़कर नहीं, मिलकर चुनौतियों का निकलेंगे समाधान', बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

India G20 presidency: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत जी-20 समूह की अध्यक्षता ऐसे समय में ग्रहण कर रहा है जब कोविड के कारण विकासशील देशों को आर्थिक तबाही का सामना करना पड़ा है.

Jaishankar on G20 Summit:  विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने गुरुवार (1 दिसंबर) को कहा कि जी-20 (G-20) की अध्यक्षता के दौरान भारत ‘खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, समतामूलक स्वास्थ्य समाधान सहित तात्कालिक महत्व के उन विषयों पर समूह के सदस्य देशों का समर्थन जुटाएगा, जिसका सामना कोविड के बाद दुनिया को करना पड़ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की बड़ी चुनौतियों का समाधान एक दूसरे से लड़ाई करके नहीं बल्कि मिलकर काम करके ही निकाला जा सकता है. ऐसे में G-20 समूह में भारत का एजेंडा ‘समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुखी और निर्णायक’ होगा.

भारत नो किया G-20 का अध्यक्षता ग्रहण

ज्ञात हो कि भारत ने एक दिसंबर को जी-20 समूह की औपचारिक अध्यक्षता ग्रहण की. ‘‘जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट : इंगेजिंग यंग माइंड्स’’ विषय पर अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा, ‘‘भारत का काम केवल बात कहने तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि सामूहिक कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि G-20 की अध्यक्षता हमें दुनिया के समक्ष अपनी कहानी को पेश करने तथा ग्लोबल साउथ क्षेत्र की आवाज को प्रस्तुत करने का मौका प्रदान करती है जो अब तक उपेक्षित रही है. उन्होंने कहा कि एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका के ऐसे देश अपनी आवाज उठाने के लिए भारत पर भरोसा करते हैं और ईंधन, खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हमने उनकी बात उठाई भी है.

भारत G-20 की अध्यक्षता पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा कि जलवायु कार्यवाही और जलवायु न्याय को लेकर हमारी प्रतिबद्धता मजबूत है. जयशंकर ने कहा कि भारत जी-20 समूह की अध्यक्षता ऐसे समय में ग्रहण कर रहा है जब कोविड (COVID) के कारण विकासशील देशों को आर्थिक एवं सामाजिक तबाही का सामना करना पड़ा है और टिकाऊ विकास लक्ष्य (एसडीजी) कमतर हुए हैं. वहीं  विकसित एवं विकासशील देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में खाई उत्पन्न हो गई है. जयशंकर ने कहा कि इसके साथ ही यूक्रेन संकट का प्रभाव ईंधन, खाद्य और उर्वरक की उपलब्धता एवं वहनीयता संबंधी दबाव के रूप में सामने है. इसके अलावा दीर्घकालिक रूप से कठिन जलवायु परिस्थिति के साथ ही आतंकवाद एवं कालाधन से जुड़ी चुनौती भी सामने है.

विदेश मंत्री ने कहा G-20 एक प्रमुख संस्था है

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘जी-20 एक प्रमुख संस्था है जो वित्तीय, आर्थिक एवं विकास से जुड़े उन मुद्दों से निपटने पर विचार करती है जिसका सामना दुनिया कर रही है. इस कठिन परिस्थिति में दुनिया के नेताओं को सही मुद्दों पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिए.’’

उन्होंने कहा कि हमें समस्याओं का व्यवहार्य समाधान प्रस्तुत करना है और कई मामलों में भारत का उदाहरण दुनिया के लिये अनुकरणीय है. विदेश मंत्री ने इस संबंध में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंतिम छोर तक आपूर्ति को सुगम बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया .

भारत समसामयिक विषयों पर भी बात रखेगा

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जी-20 समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत न केवल सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक धरोहर पर ध्यान केंद्रित करेगा बल्कि समसामयिक विषयों पर भी अपनी बात रखेगा. उन्होंने कहा कि जलवायु कार्यवाही को जनभागीदारी बनाकर ही इसके लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है. समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत ‘पर्यावरण के लिये लाइफ स्टाइल’ पर जोर देगा.

ये भी पढ़ें: India G20 Presidency: भारत को जी-20 अध्यक्षता मिलने पर अमेरिका की तरफ से आया ये बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget