एक्सप्लोरर

देश की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन रफ़्तार भरने को तैयार, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन की शुरुआत ड्राइवर लेस फीचर के साथ ही हुई थी. अब इसे पूरी तरह से चालक रहित किया जा रहा है. कल पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा की शुरुआत भी करेंगे.

नई दिल्ली: देश की पहली चालक रहित मेट्रो अब राजधानी दिल्ली की मजेंटा लाइन पर कल से रफ्तार भरने को तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर देश की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. यही नहीं पीएम मोदी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सेवा की शुरुआत भी करेंगे.

दिल्ली मेट्रो अपनी इस पहल के साथ  विश्व के उन सात मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो जाएगी जहां बिना ड्राइवर ट्रेन चलाई जा रही है. बिना ड्राइवर वाली ट्रेनें पूर्णतया स्वचालित होंगी, जिनमें कम से कम मानव हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी. मेट्रो में एक सहायक तैनात किया जाएगा जो चालक नहीं होगा बस केवल लोगों की सहायता के लिए मौजूद रहेगा.

स्वचालित मेट्रो होने के कारण इस में समय कम लगेगा, साथ ही साथ ह्यूमन एरर होने की संभावना भी कम हो जाती है. इसके बाद आगे भी मेट्रो द्वारा इस प्रोजेक्ट को व्यापक करने की कोशिश जाएगी. 37 किलोमीटर पर लंबी मजेंटा लाइन शुरुआत से चालक रहित फीचर के साथ लॉन्च हुई थी जिसके बाद अब उसे पूरी तरह से चालक रहित किया जा रहा है. इसके बाद पिंक लाइन को भी जल्द चालक रहित किया जाएगा.

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ना केवल चालक रहित मेट्रो की शुरुआत करेंगे बल्कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की भी शुरुआत करेंगे जो  एयरपोर्ट मेट्रो पर पूरी तरह संचालित होने वाला नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी प्रमुख उपलब्धि है. डेबिट कार्ड धारक कोई भी व्यक्ति उस कार्ड के इस्तेमाल से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा कर सकेगा. यह सुविधा वर्ष 2022 तक संपूर्ण दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध हो सकेगी. इसका फायदा यह होगा कि एक ही कार्ड से यात्री देश के किसी भी शहर की मेट्रो में सफर कर सकेंगे.

हाल में ही दिल्ली मेट्रो के ऑपरेशन को दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपने परिचालन के 18 साल पूरे हुए हैं. चालक रहित मेट्रो के परिचालन के ट्रायल व मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की ओर से सुरक्षा मानकों की जांच के बाद 28 दिसंबर से यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया गया है. मजेंटा लाइन के बाद 58 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) कॉरिडोर पर चालक रहित मेट्रो का परिचालन होगा.

सिंघु बॉर्डर पहुंचे सीएम केजरीवाल, कहा- किसी भी केंद्रीय मंत्री को किसानों के साथ खुली बहस की चुनौती देता हूं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget