एक्सप्लोरर

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, नया वेरिएंट कितना खतरनाक? ICMR ने बताया डरने की जरूरत है या नहीं

India Coronavirus update: देश में कोरोना वायरस के नए मामले एक हजार के पार पहुंच गए हैं. नए वेरिएंट की वजह से देश में कोविड के केस बढ़ रहे हैं.

Corona virus update: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. भारत में कोविड 19 पॉजिटिव लोगों की संख्या एक हजार के पार जा चुकी हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में फिलहाल 99 एक्टिव केस हैं. दिल्ली के साथ-साथ महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में नए केस दर्ज किए गए हैं. इसको लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने प्रतिक्रिया भी दी है. उसका कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है.

भारत में कोविड 19 के बढ़ने का कारण नया वेरिएंट माना जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक NB. 1.8.1 और LF.7, JN.1 वेरिएंट की वजह से केस बढ़ रहे हैं. अमेरिका में भी नए वेरिएंट के केस पाए गए हैं. यह वेरिएंट चीन में भी पाया गया था. अब एशिया के दूसरे देशों में भी फैलना शुरू हो गया है.

बढ़ते कोरोना केस पर क्या बोले ICMR के महानिदेशक

ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि अभी तक जो केस मिले हैं, वे ज्यादा गंभीर नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''भारत में कोविड-19 संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि ये गंभीर नहीं हैं. हम इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.'' उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सक्रिय रूप से मामलों की निगरानी कर रही है. बहल ने कहा, ''अभी तक सभी कोविड मामलों में गंभीर मामलों का प्रतिशत आम तौर पर कम है.''

कोरोना वायरस की वजह से कई लोग गंवा चुके हैं जान

स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कोविड19 की वजह से इस बार महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं केरल में लोगों ने जान गंवाई है. जबकि कर्नाटक में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. राजस्थान के जयपुर में भी एक शख्स की जान गई है.

देश में दर्ज हुए एक हजार से ज्यादा नए केस

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड के 1,009 मामले हैं, जिनमें केरल (430), महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) में मामले दर्ज किए गए हैं. 

दिल्ली सरकार ने कोविड को लेकर जारी की एडवाइजरी

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें राजधानी के अस्पतालों को बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया था. एडवाइजरी में कहा गया, "अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और टीकों की उपलब्धता के मामले में तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए. वेंटिलेटर, बीआई-पीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए जैसे सभी उपकरण चालू हालत में होने चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget