एक्सप्लोरर

India COVID-19 Cases: भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 113 दिन बाद पहली बार सामने आए 13 हजार से ज्यादा केस

India COVID-19 Cases: भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से 12 हजार केस रोजाना सामने आ रहे थे, वहीं अब ये आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंच चुका है.

India COVID-19 Cases: भारत में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. पिछले एक दिन में कुल 13,216 केस दर्ज किए गए. वहीं 23 लोगों की कोरोना से मौत हुई. नए आंकड़ों के बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या 68 हजार के पार पहुंच चुकी है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कुल 8,148 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं भारत में अब कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.73% है. पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना मामलों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. 

क्या कहते हैं ताजा आंकड़े
देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,83,793 हो गई. 113 दिनों में यह पहली बार है, जब देश में संक्रमण के 13,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 23 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 68,108 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.16 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.63 प्रतिशत तो कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 5,045 की बढ़ोतरी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,26,82,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें - 

Agnipath Row: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के लिए सीटें होंगी आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट

Agnipath Row: राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला- कृषि कानूनों की तरह 'माफीवीर' बनकर PM को माननी होगी युवाओं की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? क्या हो सकती है चुनौती
भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? क्या हो सकती है चुनौती
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget