एक्सप्लोरर

India Corona Updates: 160 दिन में आए सबसे कम कोरोना के नए केस, कुल 25,072 में 40 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

India Coronavirus Updates: भारत से ज्यादा कोरोना मामले अब ईरान, ब्रिटेन, अमेरिका और जापान में सामने आ रहे हैं. दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21 करोड़ 25 लाख के पार पहुंच चुकी है.

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है. छह दिन बाद 30 हजार से कम कोरोना केस सामने आए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25,072 नए कोरोना केस आए और 389 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले 16 अगस्त को 25,166 मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में 44,157 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 19474 एक्टिव केस कम हो गए.

केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 10,402 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. यानी कि 40 फीसदी केस सिर्फ केरल में ही हैं. बीते दिन 66 संक्रमितों की मौत हुई. इसके बाद राज्य में कुल मामले 38 लाख 14 हजार 305 पहुंच गए हैं. मलप्पुरम में सबसे ज्यादा 1,577 नए मामले आए हैं. इसके बाद कोझीकोड में 1376 और पलक्कड़ में 1133 मरीज मिले.


India Corona Updates: 160 दिन में आए सबसे कम कोरोना के नए केस, कुल 25,072 में 40 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 24 लाख 49 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 34 हजार 756 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 16 लाख 80 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 33 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 24 लाख 49 हजार 306
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 16 लाख 80 हजार 626
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 33 हजार 924
  • कुल मौत- चार लाख 34 हजार 756
  • कुल टीकाकरण- 58 करोड़ 25 लाख 49 हजार डोज दी गई

58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 22 अगस्त तक देशभर में 58 करोड़ 25 लाख 49 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 7.95 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 50 करोड़ 75 लाख 51 हजार कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 12.95 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


India Corona Updates: 160 दिन में आए सबसे कम कोरोना के नए केस, कुल 25,072 में 40 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.57 फीसदी है. एक्टिव केस 1.09 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
नीति आयोग की चेतावनी- सितंबर में रोजाना आ सकते हैं 4 लाख कोरोना केस, 2 लाख ICU बेड रखें तैयार

अफगानिस्तान: बागलान प्रॉविंस पर अहमद मसूद की सेना का कब्जा, 300 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकू ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget