एक्सप्लोरर

India Corona Updates: कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख तक पहुंचे, 24 घंटे में आए 45 हजार नए मामले

India Coronavirus Updates: कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत 7वें स्थान पर है. भारत से ज्यादा एक्टिव केस ब्राजील, तर्की, रूस, ईरान, यूके और अमेरिका में है.

India Coronavirus Updates: भारत में अब रोजाना करीब 45 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं. आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,352 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 47,092 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 366 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 34,791 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 10,195 एक्टिव केस बढ़ गए.

देश में अब रिकवरी से ज्यादा नए कोरोना केस आ रहे हैं, जिस वजह से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं. कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब चार लाख तक पहुंच गई है. इस मामले में भारत अब सातवें स्थान पर आ गया है. 

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 29 लाख 3 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 39 हजार 895 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 20 लाख 63 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख है. कुल 3 लाख 99 हजार 778 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 29 लाख 3 हजार 289
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 20 लाख 63 हजार 616
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 99 हजार 778
  • कुल मौत- चार लाख 39 हजार 895
  • कुल टीकाकरण- 67 करोड़ 9 लाख 59 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल से आ रहे हैं. केरल में बीते दिन कोविड के 32,097 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41 लाख 22 हजार 133 हो गयी. जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गयी. केरल में संक्रमण की दर 18.41 फीसदी हो गयी है.

67 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 2 सितंबर तक देशभर में 67 करोड़ 9 लाख 59 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 74.84 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 65 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.66 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है. एक्टिव केस 1.19 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना से डर के बीच केन्द्र सरकार की एडवाइजरी, सामूहिक कार्यक्रम में अगर शामिल होना हो तो ये हो शर्त

भारत ने इन 10 देशों से आने वाली यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन्स, बढ़ते कोरोना केस के चलते फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget