एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: हफ्ते भर में दूसरी बार कोरोना मामले 15 हजार से कम, मौत का आंकड़ा भी घटा

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में अब तक 24.11 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही दर्ज किए गए हैं.

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब सुधर रही है. हफ्ते भर में दूसरी बार कोरोना मामले एक दिन में 15 हजार से कम दर्ज हुए हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,146 नए कोरोना केस आए और 144 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 19,788 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 5786 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 40 लाख 67 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 52 हजार 124 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम हो गई. कुल 1 लाख 95 हजार 846 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 40 लाख 67 हजार 719
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 34 लाख 19 हजार 749
  • कुल एक्टिव केस- एक लाख 95 हजार 846
  • कुल मौत- चार लाख 52 हजार 124
  • कुल टीकाकरण- 97 करोड़ 65 लाख 89 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा 7,995  नए कोरोना मामले आए
केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,995 नए मामले सामने आए जबकि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 264 और लोग संक्रमित पाए गए. केरल में नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 48,37,560 हो गए. पिछले एक दिन में कोविड-19 से 57 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 26,791 पर पहुंच गई.

97 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 16 अक्टूबर तक देशभर में 97 करोड़ 65 लाख 89 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 41.20 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 59 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 9 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.08 फीसदी है. एक्टिव केस 0.59 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
केरल: कई जिलों में नदियां उफान पर, कोट्टायम में 6 की मौत, 4 लापता, दिल्ली से भेजी जा रहीं NDRF की 11 टीम

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, पुलवामा में दो गैर कश्मीरी नागरिकों की आतंकियों ने की हत्या, पुंछ में जारी मुठभेड़ में दो और जवान शहीद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget