एक्सप्लोरर

देश के इन पांच राज्यों में आए कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले, पिछले 24 घंटों में 118 लोगों की गई जान

पिछले 24 घंटों में 26 हज़ार 291 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें सबसे ज्यादा मामले पांच राज्यों में हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है. पिछले 24 घंटों में देश में 23 हज़ार 291 नए मामले सामने आए हैं और 118 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 85 हज़ार 339 हो गई है. जिसमें से 1 लाख 58 हज़ार 725 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है, जबकि 1 करोड़ 10 लाख 7 हज़ार 352 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. वहीं भारत मे 2 लाख 19 हज़ार 262 एक्टिव केस हैं, यानी वो जिनका इलाज चल रहा है.

पिछले 24 घंटों में 26 हज़ार 291 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें सबसे ज्यादा मामले पांच राज्यों में हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु. इन राज्यों में कोरोना के नए मामलों की वृद्धि जारी है. पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए मामलों में से 85.22% केस इन राज्यों में हैं. महाराष्ट्र में 16 हज़ार 620 नए मामले सामने आए हैं, जो की 24 घंटों में आए मामलों का 63.21% है. इसके बाद केरल में 1,792, पंजाब में 1,492, कर्नाटक में 934, गुजरात में 810 और तमिलनाडु में 759 नए मामले सामने आए हैं.

भारत का कुल एक्टिव केस लोड आज 2 लाख 19 हज़ार 262 हो गया है, जिसमें कुल संक्रमित मामलों का 1.93% है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तीन राज्य, महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में भारत के कुल सक्रिय मामलों का 77% हिस्सा है. वहीं, देश में कुल एक्टिव मामलों में से 58% से अधिक अकेले महाराष्ट्र में है.

वहीं पिछले 24 घंटों में 118 मौतें हुईं हैं. पिछले 24 घंटो में हुई कोरोना से मौतों में से 82.20% सिर्फ 6 राज्यों में हैं. ये राज्य हैं, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 50 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. इसके बाद पंजाब में 20, केरल में 15, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 4-4 मौतें पिछले 24 घंटों में हुई हैं.

दूसरी ओर भारत में तेजी से कोरोना का टीकाकरण हो रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह 7 बजे तक 2 करोड़ 13 लाख 8 हज़ार 38 वैक्सीन की खुराक दी गई है.

इनमें 73 लाख 55 हज़ार 755 हेल्थकेयर वर्करों को पहली खुराक और 43 लाख 5 हज़ार 118 हेल्थकेयर वर्करों को दूसरी खुराक दी गई है. इसके अलावा 73 लाख 40 हज़ार 423 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली खुराक और 11 लाख 50 हज़ार 535 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी खुराक दी गई है. वहीं 14 लाख 64 हज़ार 14 लाभार्थी, जिनकी उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है और गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें और 60 साल से ज्यादा उम्र के 82 लाख 92 हज़ार 193 लाभार्थीयों को पहली डोज दी गई है.

सीएम ममता बनर्जी के घायल होने पर अमित शाह ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget