एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना से मौत के टूटे सारे रिकॉर्ड, दुनिया में पहली बार एक दिन में 4529 मौत, 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस

Coronavirus Cases in India Today 16 May: भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत ही है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अबतक एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई थी. लेकिन अब भारत ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 267,334 नए कोरोना केस आए और 4529 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,89,851 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा 4468 मरीजों की मौत अमेरिका में 12 जनवरी को हुई थी.

18 मई तक देशभर में 18 करोड़ 58 लाख 9 हजार 302 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 13 लाख 12 हजार 155 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.08 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 54 लाख 96 हजार 330
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 19 लाख 86 हजार 363
  • कुल एक्टिव केस- 32 लाख 26 हजार 719
  • कुल मौत- 2 लाख 83 हजार 248

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 85 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

भारत में कोविड से दो फीसदी से कम आबादी प्रभावित
भारत में कुल आबादी के दो फीसदी से कम लोग अभी तक कोरोना से प्रभावित हुए हैं और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है. यह बात मंगलवार को सरकार ने कही. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं. भारत की कुल आबादी का 1.8 फीसदी ही कोविड-19 से प्रभावित हुआ है और 98 फीसदी आबादी अब भी संक्रमण की चपेट में आ सकती है.

सरकार ने कहा कि पिछले 15 दिनों में एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. तीन मई को संक्रमण की दर 17.13 फीसदी थी जो अब घटकर 13.3 फीसदी रह गई है. देश के केवल 8 राज्य ऐसे हैं जहां 10 हजार से ज्यादा केस प्रतिदिन रिपोर्ट हो रहे हैं. नए मामले 75% केवल 10 राज्यों से ही आ रहे हैं. फरवरी 2021 से लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ रही है. बीते 14 हफ्तों में औसतन 2.5 गुना बढ़ोतरी हुई है कोविड टेस्टिंग में. बीते 2 हफ्तों के दौरान बिहार के 38 में से 18 जिलों में कोविड मामले कम हुए हैं. 

सरकार ने कहा कि आठ राज्यों में कोविड के एक लाख से अधिक मामले हैं और 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है. महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है. 199 जिलों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में पिछले दो हफ्ते में कमी आई है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में कम हुआ कोरोना का कहर? आंकड़ों से समझिए एक हफ्ते का हाल

पीएम मोदी के लाइव प्रसारण पर उठे सवाल, सिसोदिया ने पूछा- आज नहीं टूटा प्रोटोकॉल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget