एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases India: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4205 संक्रमितों की मौत, कल नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीज ज्यादा

Coronavirus Cases in India Today: भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या ढाई करोड़ के करीब तक पहुंच गई है. इनमें 37 लाख से ज्यादा मरीज अभी भी संक्रमित हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से केस हर दिन भारत में ही बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है. हर दिन मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है. ये वायरस अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 348,421 नए कोरोना केस आए और 4205 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,55,338 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. एक दिन में मौत की संख्या ये सबसे ज्यादा है. इससे पहले 7 मई को 4187 संक्रमितों की मौत हुई थी.

11 मई तक देशभर में 17 करोड़ 52 लाख 35 हजार 991 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 24 लाख 46 हजार 674 टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 30.75 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19.83 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 33 लाख 40 हजार 938
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 93 लाख 82 हजार 642
  • कुल एक्टिव केस- 37 लाख 4 हजार 99
  • कुल मौत- 2 लाख 54 हजार 197

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से कम है. एक्टिव केस घटकर 16 फीसदी से ज्यादा हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

मुंबई में लगातार दूसरे दिन दो हजार से कम नए मामले
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के नए मामलों में कमी जारी है और मंगलवार को इसके संक्रमण के 1,717 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 51 मरीजों की मौत हो गयी. नए मामलों के सामने आने के बाद मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,79,986 हो गयी, वहीं इस महामारी से अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,942 हो गयी.

महाराष्ट्र की बात करें तो मंगलवार को कोविड के 40,956 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान संक्रमण से 793 मरीजों की मौत हो गयी. राज्य में अब तक 77,191 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है. राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 37,236 नए मामले आए थे.

ये भी पढ़ें-
गोवा के GMCH में कोविड के 26 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने हाईकोर्ट से की जांच की मांग

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक की मांग, केंद्र ने दिल्ली HC से कहा- ये याचिका कानून की प्रक्रिया का सरासर दुरुपयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget