एक्सप्लोरर

हर बीतते दिन के साथ भयावह हो रहा है कोरोना का फैलाव, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 91 हजार नए केस

भारत में अब हर दिन अमेरिका और ब्राजील से दोगुने-तीनगुने कोरोना मामले मिल रहे हैं. संक्रमण के चलते दुनिया में हर दिन मरने वाले करीब 20 फीसदी लोग भारत से हैं

नई दिल्ली: ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है. यहां 42 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 90,802  नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,016 लोगों की जान चली गई है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीनगुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 4 हजार हो गई है. इनमें से 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 82 हजार हो गई और 32 लाख 50 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या साढ़ें तीन गुना अधिक है.

अबतक 4 करोड़ 95 लाख सैंपल टेस्ट ICMR के मुताबिक, 6 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 95 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

देश में तीन महीने के भीतर ही रिकवर मरीजों की संख्या एक लाख से 30 लाख तक पहुंच गई. तीन जून तक एक लाख लोग रिकवर हुए थे. इसके बाद चार सितंबर तक 30 लाख लोग रिकवर हो गए. 11 जून तक रिकवर मरीजों की संख्या 5 लाख हुई, 30 जुलाई तक 10 लाख, 10 अगस्त तक 15 लाख, 19 अगस्त तक 20 लाख, 27 अगस्त तक 25 लाख हुई.

मृत्यु दर में गिरावट राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.71% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: दुनियाभर में अबतक 8.87 लाख लोगों की मौत, पिछले 24 घंटों में 2.30 केस बढ़ें अमेरिका-भारत-ब्राजील कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, सिर्फ यहां हैं दुनिया के 54% केस, 44% की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबरीमाला में सोना चोरी मामले पर सवाल उठाने वाले अयोध्या पर भी बोलें', केरल के मंत्री मुरलीधरन ने कसा तंज
'सबरीमाला में सोना चोरी मामले पर सवाल उठाने वाले अयोध्या पर भी बोलें', केरल के मंत्री मुरलीधरन ने कसा तंज
2029 में अपने दम पर सरकार बना पाएगी कांग्रेस? प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने दिया जवाब, राहुल गांधी पर क्या कहा?
2029 में अपने दम पर सरकार बना पाएगी कांग्रेस? प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने दिया जवाब, राहुल गांधी पर क्या कहा?
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर कांग्रेस बोली- 'पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो'
राहुल गांधी के गुमशुदगी पोस्टर पर बोली कांग्रेस- पहले PM को ढूंढो, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा पर जवाब दो
Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाना है? भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाना है? भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी...', सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तंज
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
Maa Inti Bangaaram Day 9 BO: समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
समांथा रुथ प्रभु की 'मां इंटि बंगारम' ने नौवें दिन गाड़े झंडे, कमाया 137 % का प्रॉफिट
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाई', विपक्ष का आरोप, BJP का पलटवार- 'इतिहास याद रखेगा कि...'
राजनाथ सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की शहादत छिपाने का आरोप, BJP बोली- 'इतिहास याद रखेगा...'
Breast Size: बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
बड़े ब्रेस्ट साइज से बीमारी का खतरा कितना सच? जानें महिलाओं को होने वाली असली दिक्कतें
CBSE Result Update: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी, नतीजों के इंतजार में अभी भी 13% छात्र
सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट में देरी, नतीजों के इंतजार में अभी भी 13% छात्र
Embed widget