एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामले 66 लाख के पार, 24 घंटे में आए 61 हजार नए केस, 884 की मौत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है.

 

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण अब भी दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही फैल रहा है. हालांकि अच्छी बात ये है कि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 61,267 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. हालांकि 884 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 85 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 19 हजार हो गई और कुल 56 लाख 62 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब छह गुना ज्यादा है.

ICMR के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,10,71,797 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,89,403 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,244 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,53,653 हो गई. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,244 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,53,653 हो गई.

महाराष्ट्र बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

हर दस में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित: विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन में आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख ने कहा है कि विश्व भर में प्रत्येक दस में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है.

कोविड-19 पर सोमवार को हुई 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड की बैठक में डॉ माइकल रायन ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में संख्या में परिवर्तन हो सकता है लेकिन अंततः इसका अर्थ यही है कि “विश्व की बड़ी आबादी खतरे में है.” विशेषज्ञ पहले से ही कहते रहे हैं कि संक्रमण के जितने मामलों की संख्या बताई जा रही है वास्तव में उससे अधिक लोग संक्रमण का शिकार हैं.

य़ह भी पढ़ें अमेरिका-ब्राजील में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 66 हजार से ज्यादा मामले कोरोना के इलाज के बाद व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, वीडियो जारी कर कहा- मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget