एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: एक दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े मरीज, पिछले 24 घंटे में आए 43,893 नए केस, 508 की मौत

मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36469 मामले आए थे.देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.5% है जबकि रिकवरी रेट 90.62% है. 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.

नई दिल्ली: देश में लगातार कोरोना का कहर जारी है, सरकार की ओर से भी लोगों से एतियात बरतने की अपील की जा रही है. इस बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आए हैं. वहीं,508 लोगों की मौत हो गई. मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36469 मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 90 हजार 323 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 20 हजार 10 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 72 लाख 59 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 6 लाख 10 हजार 803 लोगों का इलाज चल रहा है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बताया है कि देश में 27 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10 करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख 66 हजार 786 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.5% है जबकि रिकवरी रेट 90.62% है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,363 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,54,028 हो गई. राज्य में कोविड-19 से 115 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,463 हो गई. इस महामारी से 7,836 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,78,496 हो गई हैं. राज्य में अभी 1,31,544 मरीजों का इलाज चल रहा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल विधानसभा से ओबीसी संशोधन बिल पास, सूची से हटाए गए 77 मुस्लिम समुदाय
पश्चिम बंगाल विधानसभा से ओबीसी संशोधन बिल पास, सूची से हटाए गए 77 मुस्लिम समुदाय
Yamuna Water Project: 32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
Digital Health India: डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
Noida News: नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी मुबारकबाद, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने ईद पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget