एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 85,362 नए कोरोना मरीज आए, कुल मामले 59 लाख के पार

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. लेकिन कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार अमेरिका से कई गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,362 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 59 लाख के पार हो गई है, जिनमें से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है.

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के एक दिन में 85,362 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,03,932 हो गए. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,089 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 93,379 हो गई.

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 48,49,584 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 82.14 प्रतिशत हो गई है. आईसीएमआर के अनुसार, देश में 25 सितम्बर तक कुल 7,02,69,975 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 13,41,535 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई.

देश में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा और मृत्यु दर सबसे कम- हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि 50 लाख से अधिक लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बीच देश ने स्वास्थ सेवाओं के चलते मृत्यु दर 'न्यूनतम' और स्वस्थ होने की दर 'अधिकतम' बनाए रखने में काफी दक्षता दिखाई है.

उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की लगातार बढ़ रही दर और मृत्यु दर में कमी ने सभी राज्यों द्वारा अपनायी जा रही निषिद्ध रणनीति की कामयाबी को साबित किया है. हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘हमने अपनी परीक्षण क्षमता को सफलतापूर्वक बढ़ाया है और आज यह देश भर में फैली 1,800 से अधिक प्रयोगशालाओं के साथ लगभग 15 लाख के उच्च स्तर तक पहुंच गया है.’’

महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में 17,794 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 13,00,757 हो गई.

एक दिन में 416 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 34,761 हो गई. शुक्रवार को 19,592 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 9,92,806 हो गई. राज्य में वर्तमान में 2,72,775 मरीजों का इलाज चल रहा है.

राजधानी में दिल्ली में कोरोना की क्या है स्थिति? दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नये मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2.64 लाख से अधिक हो गए, जबकि बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 5,147 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. महानगर में संक्रमण के कुल 2,64,450 मामले हैं, जबकि 30,867 मरीजों का इलाज चल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में कुल 2,124 निरूद्ध क्षेत्र हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget