एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 50 हजार नए केस आए, 62 हजार मरीज ठीक हुए, अबतक 78.64 लाख संक्रमित

24 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 10 करोड़ 25 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11.40 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का संकट जारी है और लगातार बढ़ रहा है. कोरोना संक्रमण के दुनिया में अब तक सामने आए कुल मामलों में 18 फीसदी मामले भारत में हैं. अच्छी बात ये है कि भारत में हर दिन संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं, उससे करीब 25-30 फीसदी ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 50,129 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 578 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं बीते दिन 62,077 मरीज ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 70 लाख 78 हजार के पार पहुंच गई है. एक्टिव केस भी घटकर 6 लाख 68 हजार पर आ गए हैं. हालांकि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 78 लाख 64 हजार पहुंच गई. इनमें से एक लाख 18 हजार 534 मरीजों की मौत हो चुकी है.

एक्टिव केस के मुकाबले 10 गुना ज्यादा रिकवरी संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या करीब 10 गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.50% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी 9 फीसदी से कम है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 90 फीसदी है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस देश के आधे से ज्यादा राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं. केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ICMR के मुताबिक, 24 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 10 करोड़ 25 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11.40 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से कम है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है. कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर 4 लाख से ज्यादा आए कोरोना मामले, अबतक साढ़े 11 लाख संक्रमितों की मौत, 1 करोड़ एक्टिव केस

कोरोना वायरस: WHO का बड़ा बयान, कहा- कुछ देश महामारी के डेंजर ट्रैक पर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल विधानसभा से ओबीसी संशोधन बिल पास, सूची से हटाए गए 77 मुस्लिम समुदाय
पश्चिम बंगाल विधानसभा से ओबीसी संशोधन बिल पास, सूची से हटाए गए 77 मुस्लिम समुदाय
Yamuna Water Project: 32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
32 साल का इंतजार खत्म! यमुना का पानी पहुंचेगा राजस्थान, शेखावाटी समेत जल संकट वाले इलाकों को बड़ी राहत
Digital Health India: डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत! eSushrut@Clinic से आसान होगा मरीजों का पूरा रिकॉर्ड, जानें पूरा सिस्टम
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी
योगी सरकार का एक तीर और निशाने पर 9 टारगेट! गोमती रिवर पर 104 करोड़ खर्च की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
बंगाल के मिड-डे-मील में अंडा देने पर बवाल, जानें क्यों ओडिशा मॉडल पर स्कूल शिक्षा विभाग की नजर
Noida News: नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
PM मोदी ने ईद अल- अदहा पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी मुबारकबाद, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने ईद पर ईरानी सुप्रीम लीडर को दी बधाई, अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने जताया आभार, जानें क्या कहा?
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण पर बड़ा बदलाव, विधानसभा से पास हुए दो अहम बिल
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget