एक्सप्लोरर

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी, अबतक सवा करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

देश में एक्टिव केस बढ़ रहे हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 14वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ी है. पिछले 24 घंटों में 13,742 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 104 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 14,037 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. हालांकि इससे एक दिन पहले 10,584 नए केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 30 हजार 176 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 567 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 26 हजार 702 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 907 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6000 से अधिक मामले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 51 संक्रमितों की मौत हुई. अकोला मंडल में मामलों में इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार को 5210 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 6218 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 21,12,312 हो गए. राज्य में 10 फरवरी के बाद दैनिक मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. 51 संक्रमितों की मौत हुई है जिसके बाद मृतक संख्या 51,857 पहुंच गई है.

टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है. 23 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 21 लाख 65 हजार 598 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 4 लाख 20 हजार 46  लोगों को टीका लगा. दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ. 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था जब 6,58,674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 90 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 23 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 30 लाख 36 हजार 275 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,05,844 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है. एक्टिव केस 1.33 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के दक्षिण भारत वाले बयान पर छिड़ा संग्राम, स्मृति ईरानी ने कहा 'एहसान फरामोश'

महाराष्ट्र: मंत्री के स्वागत में जुटी भीड़ को लेकर 10 हजार लोगों पर केस, मंत्री का नाम नहीं होने पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget