एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में लगातार 7वें दिन 30 हजार से कम मामले आए, 33 राज्यों में 20 हजार से कम एक्टिव केस

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन के बाद भारत में आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पहले से गिरावट दर्ज की जा रही है. अब ब्राजील, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं. भारत में लगातार 7वें दिन 30 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 26,624 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 341 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,690 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है.

संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 31 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 45 हजार 477 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 5 हजार हो गए. अब तक कुल 95 लाख 80 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

देश में 16 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 18 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 11 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 23 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस करीब 3 फीसदी है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज, आज के बाद सुधर सकते हैं हालात

दुनिया में कोरोना से मौत का आंकड़ा 17 लाख तक पहुंचा, 24 घंटे में 6 लाख आए नए केस, देखिए वायरस से पीड़ित टॉप-10 देशों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget