एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में देश में 12,286 नए कोरोना मरीज सामने आए, 91 लोगों की गई जान

पिछले 24 घंटों में 91 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया. इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,11,24,527 पर पहुंच गए. इनमें से 1,68,358 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. कोरोना से देश में अब तक 1,57,248 लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक 1,48,54,136 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामलों की रफ्तार पर आज हल्की ब्रेक लगी है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 12,286 नए मरीज सामने आए. वहीं पिछले 24 घंटों में 91 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया. इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,11,24,527 पर पहुंच गए. इनमें से 1,68,358 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. कोरोना से देश में अब तक 1,57,248 लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक 1,48,54,136 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है.

अलग राज्यों का हाल जानिए...

दिल्ली में 175 नए मामले सामने आए, एक की मौत दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने की दर बढ़कर 0.44 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़ कर 6,39,464 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या बढ़ कर 10,911 पहुंच गई है. बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 39,733 नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें से 175 नए मामलों की पुष्टि हुई.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,61,467 हो गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. विभाग ने कहा कि कोविड-19 से 30 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही मृतकों की संख्या 52,184 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक 20,30,458 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 77,618 मरीज उपचाराधीन हैं.

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 119 नये मामले आए राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के सोमवार को 119 नये मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों संख्या 3,20,455 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 119 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 3,20,455 हो गई जिनमें से 1,304 उपचाराधीन हैं. उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 25, जोधपुर के 21,कोटा के 13, डूंगरपुर के नौ, उदयपुर के आठ, अलवर-भीलवाड़ा के सात-सात और बांसवाडा के पांच नये मरीज शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- एक और झटका, अब बढ़े CNG और PNG के बढ़े दाम, जानें नई कीमतें भारत से चिढ़े चीन की एक और चाल का खुलासा, हैकरों ने कोरोना टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget