एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: कोरोना का खतरा बढ़ा, देश में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

India Coronavirus Cases: देश में अब तीसरी लहर के संकेत मिलने लगे हैं. केरल में कोरोना संक्रमण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. करीब आधे मामले यहीं सामने आ रहे हैं.

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा अभी बना हुआ है. पिछले लगातार तीन दिनों से 43 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं. शुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,230 नए कोरोना केस आए और 555 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में सबसे ज्यादा 22,064 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 42,360 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1315 एक्टिव केस बढ़ गए.


Coronavirus Cases: कोरोना का खतरा बढ़ा, देश में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 15 लाख 72 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 23 हजार 217 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 7 लाख 43 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 5 हजार 155 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


Coronavirus Cases: कोरोना का खतरा बढ़ा, देश में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

वैक्सीन की 45 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 29 जुलाई तक देशभर में 45 करोड़ 60 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 51 लाख 83 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 46 करोड़ 46 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Coronavirus Cases: कोरोना का खतरा बढ़ा, देश में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.28 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.


Coronavirus Cases: कोरोना का खतरा बढ़ा, देश में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

केरल में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले
केरल में लगातार तीसरे दिन कोविड के 22,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. गुरुवार को कोविड के 22,064 नए मामले सामने आए और 128 लोगों की मौत हो गई. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 लाख 49 हजार 365 और मृतकों की संख्या बढ़कर 16,585 हो गई. पिछले 24 घंटे में 1,63,098 नमूनों की जांच हुई और जांच संक्रमण दर 13.53 फीसदी दर्ज की गई. राज्य में अब तक 2,68,96,792 नमूनों की जांच हुई है.

मलाप्पुरम जिले में सबसे ज्यादा 3,679, त्रिशूर में 2,752 और कोझिकोड में 2,619 मामले सामने आए हैं. 16,649 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 31,77,453 हो गई. फिलहाल 1,54,820 मरीजों का उपचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें-
ABP नेटवर्क पर अब तेलुगु भाषा में भी पढ़िए देश दुनिया की खबरें, लॉन्च हुआ 'एबीपी देसम'

असम सरकार ने लोगों को मिजोरम न जाने की दी सलाह, कांग्रेस ने कहा- देश के लिए शर्मसार करने वाला दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget