एक्सप्लोरर

India Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 18,833 नए कोरोना केस, 203 दिनों के बाद एक्टिव केस सबसे कम

देश में फिलहाल 2,46,687  मरीजों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह पिछले 203 दिनों में एक्टिव केस का सबसे कम है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 75 हजार 665 लोग ठीक हो चुके हैं.

नई दिल्ली: कोरोना के मोर्चे पर अच्छी खबर है, दूसरी लहर के प्रकोप के बाद देश में अब तक सबसे कम केस सामने आए हैं. इनमें से भी दक्षिण राज्य केरल से ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,833 नए कोरोना केस आए और 278 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 24,770 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी खबर है कि देश में एक्टिव केस की संख्या ढाई लाख से कम हो गई है. देश में फिलहाल 2,46,687  मरीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह पिछले 203 दिनों में एक्टिव केस का सबसे कम है.  इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए थे और 263 लोगों की मौत हुई थी. 201 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 4हजार 770 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 46 हजार 687 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 71 हजार 881 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 75 हजार 665 लोग ठीक हो चुके हैं.

केरल: 9,735 नए मामले सामने आए, 151 लोगों की मौत
केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 9,735 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 47,38,818 हो गई. इसके अलावा 151 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद 25,677 पर पहुंच गई. राज्य में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं. सोमवार से 13,878 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,88,084 हो गई है. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,24,441 है. बीते 24 घंटे में लगभग 93,202 नमूनों की जांच हुई है.

टीकाकरण का आंकड़ा 92 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 92 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 59 लाख 48 हजार 360 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 92 करोड़ 17 लाख 65 हजार 405 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 09 हजार 825 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 68 लाख 03 हजार 867 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 

Petrol price today: आम जनता को झटका! लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके यहां कितने बढ़े रेट

Multibagger Stock Tips: 6 अक्टूबर को आपको इन शेयर्स पर रखनी है नजर, करा सकते हैं आपका फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget