एक्सप्लोरर

कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 5 महीने बाद फिर आए रिकॉर्ड 53 हजार केस, 24 घंटे में 251 की मौत

India Coronavirus Total Cases: कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है. एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में 7वें स्थान पर है.

नई दिल्ली: देश में सवा पांच करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने के बावजूद संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है. हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं. अब पांच महीने (153 दिन) बाद रिकॉर्ड पहली बार 53 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 53,476 नए कोरोना केस आए और 251 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 26,490 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 23 अक्टूबर 2020 को 53,370 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल मामले- एक करोड़ 17 लाख 87 हजार 534
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 31 हजार 650
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 95 हजार 192
  • कुल मौत- एक लाख 60 हजार 692
  • कुल टीकाकरण- 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 डोज दी गई

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है. सबसे ज्यादा केस सितंबर 2021 में दर्ज किए जा रहे थे.

10 जिलों में स्थिति बेहद खराब हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया है कि देश के दस जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. ये 10 जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, थाने, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु, अर्बन नांदेड़, जलगांव और अकोला. महाराष्ट्र में 9 जिले हैं और एक कर्नाटक का जिला है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. दो राज्यों महाराष्ट्र और पंजाब में लगातार केस बढ़ रहे हैं. इन दोनों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में केस तेजी से बढ़ रहे हैं.

देश में भारत ने बुधवार को कोरोना टीकाकरण के 68वें दिन तक कुल पांच करोड़ 31 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते दिन कुल 23.03 लाख वैक्सीन डोज दी गई. 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 92 फीसदी हैल्थकेयर वर्करों को पहला डोज दे दिया है. वहीं दस राज्य ऐसे हैं जहां 100 फीसदी हैल्थकेयर वर्करों को पहली डोज दे दी है. 11 राज्य ऐसे हैं जिन्होंने 90 फीसदी से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्करों का पहला डोज दे दिया है. वहीं 9 राज्य ऐसे है जहां 80 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरा डोज दे दिया है.

भारत नहीं करेगा कोरोना वैक्सीन के निर्यात को विस्तार भारत आगामी कुछ महीनों तक कोविड-19 टीकों के निर्यात को संभवत: विस्तार नहीं देगा, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर उसका ध्यान घरेलू मांग को पूरा करने पर केंद्रित हो गया है. भारत विभिन्न देशों से की जा चुकी मौजूदा प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा, लेकिन घरेलू मांग पूरा करने के लिए आगामी कुछ महीनों के लिए निर्यात नहीं बढ़ाएगा.

अधिकारी ने बताया, दो-तीन महीनों बाद हालात की समीक्षा की जाएगी. भारत ने विदेशों में टीके की आपूर्ति करना 20 जनवरी से शुरू किया था. भारत अब तक करीब 80 देशों में टीके की छह करोड़ चार लाख खुराक भिजवा चुका है.

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहरः मध्य प्रदेश के चार और जिलों में रविवार को लगेगा लॉकडाउन

Swiggy का एलान, अपने दो लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को लगवाएगी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget