एक्सप्लोरर

लंदन में एस जयशंकर की गाड़ी के सामने आ गए खालिस्तान समर्थक, भारत बोला- भड़काने की कोशिश

एस जयशंकर जब चैथम हाउस पहुंचे तो वहां पहले से कुछ खालिस्तान समर्थक मौजूद थे, जो खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. जब जयशंकर वहां से रवाना हो रहे थे, उस समय उनकी सुरक्षा में चूक भी हुई.

India Condemns Security Breach EAM Jaishankar: लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने आकर खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. MEA ने इसे भड़काऊ गतिविधि बताते हुए इसकी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग बताया. 

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, 'हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के फुटेज देखे हैं. हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हैं.' विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि मेजबान सरकार ऐसे मामलों में अपने राजनयिक दायित्वों को पूरी तरह से निभाएगी. 

चैथम हाउस के बाहर पहले से मौजूद थे खालिस्तान समर्थक

यह घटना बुधवार (5 मार्च) की है, जब विदेश मंत्री चैथम हाउस पहुंचे तो वहां पहले से ही खालिस्तान समर्थक मौजूद थे. वो पीले झंडे और लाउडस्पीकर लेकर वहां खड़े हुए थे और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. बाद में जब वह चैथम हाउस से रवाना हुए तो एक व्यक्ति उनकी कार की ओर दौड़ा और पुलिस अधिकारियों के सामने तिरंगे को फाड़ दिया. बाद में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया.

 

कश्मीर को लेकर जयशंकर ने क्या कहा?

चैथम हाउस में बात करते हुए जयशंकर ने कश्मीर को लेकर भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर मुद्दों को हल कर लिया है. अब हम जिस दिन का इंतजार कर रहे हैं वो है कश्मीर के उस हिस्से की वापसी, जिसे अवैध तौर पर पाकिस्तान ने चुराया है. जब ये हो जाएगा तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि कश्मीर का समाधान हो जाएगा.

9 मार्च तक यूरोप दौरे पर हैं जयशंकर

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 4 मार्च से 9 मार्च तक यूरोप यात्रा पर हैं. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी से भी मुलाकात की थी, जिसमें दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्री ब्रिटेन के बाद आयरलैंड दौरे पर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 'कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी का इंतजार...', लंदन में PoK पर बोले एस जयशंकर, जलभुन जाएगा पाकिस्तान

पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget