एक्सप्लोरर

India China: चीन की हर चाल होगी नाकाम! पलक झपकते ही गरजने लगेंगे फाइटर जेट, लद्दाख में न्योमा रनवे होने वाला है शुरू

बीआरओ ने पिछले तीन सालों में 8,737 करोड़ रुपे की लागत से 330 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया है और चीन के साथ विवादित सीमा पर भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक गतिशीलता में काफी सुधार किया है.

Nyoma Runway: वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध के बीच भारत न्योमा एयरबेस का काम तेजी से कर रहा है और अक्टूबर के महीने तक ये काम पूरा भी हो जाएगा. चीन की चालों का भारत उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है. इस एयरबेस का काम जल्दी पूरा करने के लिए शिफ्टों में काम चल रहा है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 218 करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला पिछले सितंबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी थी और इसका नेतृत्व बीआरओ महिला अधिकारियों के एक दल करता है. राजनाथ सिंह ने उस समय कहा था कि न्योमा एयरबेस सशस्त्र बलों के लिए "गेम-चेंजर" होगा.

क्या है एयरबेस की खासियत

सितंबर 2023 में बीआरओ प्रमुख का पदभार संभालने वाले श्रीनिवासन ने कहा कि न्योमा एयरबेस का काम अगले साल के अंत तक तैयार हो जाएगा. इस एयरबेस पर बुनियादी ढांचा, हैंगर सहित हवाई यातायात नियंत्रण भवन और हार्ड लैंडिंग (वाहनों और विमानों की पार्किंग के लिए कठोर सतह वाले क्षेत्र) जैसी सुविधाएं होंगीं. उन्होंने कहा, "यह लद्दाख सेक्टर में बीआरओ द्वारा क्रियान्वित की जा रही सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है." एलएसी से 23 किमी दूर 13,700 फीट की ऊंचाई पर चल रहे इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व महिला कॉम्बैट इंजीनियर कर्नल पोनुंग डोमिंग कर रही हैं.

इस तरह भारत देगा चीन को मात

1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद दशकों तक न्योमा हवाई पट्टी उपयोग से बाहर थी, इससे पहले सितंबर 2009 में भारतीय वायुसेना ने इसे फिर से सक्रिय किया और पहली बार वहां एक एएन-32 परिवहन विमान उतारा. भारतीय वायुसेना ने चीन के साथ चल रहे एलएसी विवाद सहित सेना की आगे की तैनाती के समर्थन में अपने C-130J विशेष अभियान विमान, AN-32 और हेलीकॉप्टरों को न्योमा से संचालित किया है.

सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज के पूर्व महानिदेशक एयर मार्शल अनिल चोपड़ा (सेवानिवृत्त) ने कहा, न्योमा लेह की तुलना में बेहतर और समतल घाटी में है और एलएसी के करीब है, और इस प्रकार यह भारतीय वायु सेना के लिए लड़ाकू और परिवहन संचालन दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण एयरबेस साबित होगा.

ये भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge: 'चीन पर जयशंकर का बयान उसे क्लीन चिट देने जैसा', बोले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget