एक्सप्लोरर

India China Faceoff: तवांग में हुई भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, जानें- इस जगह के बारे में

India-China: चीन की निगाहें शुरू से ही तवांग मठ पर रही हैं. तिब्बत में रहने वाले बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए ये मठ काफी पवित्र माना जाता है. चीन का दावा है कि तवांग और तिब्बत में काफी समानताएं हैं.

India-China Dispute: अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है. झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक यह झड़प तवांग के करीब हुई है. वहीं तवांग, जिसको पाने के लिए चीन वर्षों से सपने संजोए हुए है. चीन अपनी इसी हसरत को पूरा करने की चाह में हर बार मुंह की खाता है. 

चीन की निगाहें शुरू से ही पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश में स्थित बौद्ध मठ तवांग पर रही हैं. तिब्बत में रहने वाले बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए ये मठ काफी पवित्र माना जाता है. चीन तिब्बत की तरह ही प्रमुख बौद्ध स्‍थलों पर अपनी पकड़ बनाना चाहता है.

क्यों तवांग को पाना चाहता है चीन 

चीन तवांग को तिब्बत का हिस्सा मानता है. उसका दावा है कि तवांग और तिब्बत में काफी सांस्कृतिक समानताएं हैं. तवांग मठ को एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ भी कहा जाता है. बता दें कि वर्ष 1962 के युद्ध के समय भी तवांग पर उसका कब्जा हो गया था. लेकिन बाद में युद्धविराम के तहत उसे पीछे हटना पड़ा था.

तवांग के रास्ते भारत आए थे दलाई लामा 

चीन लगातार दलाई लामा का विरोध करता रहा है. 84 साल के दलाई लामा साल 2017 में तवांग के रास्ते ही भारत आए थे. चीन हमेशा से दलाई लामा को अलगाववादी नेता मानता आया है और कहता है कि वह साल 1959 में असफल सैन्‍य विद्रोह के बाद तिब्‍बत से भागकर भारत आए थे. 

बॉर्डर पर तिब्‍बत और भारत में थी आपसी सहमति 

बताया जाता है कि पुराने समय में तिब्‍बत के शासकों व भारतीय शासकों के बीच इसे लेकर कोई विवाद पैदा नहीं हुआ था और वे आपसी तालमेल से रहा करते थे. इसलिए उन्‍होंने अरुणाचल और तिब्‍बत के बीच कोई निश्चित सीमा रेखा निर्धारित नहीं की थी. लेकिन 20वीं सदी की शुरुआत में सीमा निर्धारित किए जाने को लेकर बात होने लगी. 

शिमला में हुई थी बैठक 

तवांग में बौद्ध मठ होने के मद्देनजर सीमाओं का निर्धा‍रण शुरू किया गया, जिसके लिए 1914 में तिब्बत, चीन और ब्रिटिश भारत के प्रतिनिधियों के बीच शिमला में एक बैठक भी हुई. उस वक्‍त ब्रिटिश भारत के प्रतिनिधियों ने तवांग और दक्षिणी क्षेत्र को ब्रिटिश भारत का हिस्‍सा तय किया, जिसे तिब्‍बत के प्रतिनिधियों ने भी स्‍वीकार कर लिया. लेकिन तत्‍कालीन चीनी प्रतिनिधियों ने इसे नहीं माना. चीन के रुख में और अधिक आक्रामकता तब आई, जब 1949 में वहां कम्‍युनिस्‍ट क्रांति के बाद जनवादी सरकार की स्‍थापना हुई. चीन का वह रुख अब भी बरकरार है.

ये भी पढ़ें: India China Faceoff: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, 30 से अधिक जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget