एक्सप्लोरर

India-China Face off: जम्मू में सेना के 20 शहीद जवानों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

लद्दाख में भारतीय सेना के 20 शहीद जवानों की शहादत से पूरा देश गुस्से में है.जम्मू में लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए चीनी सामान बहिष्कार करने की अपील की.

जम्मू में भारतीय सेना के 20 जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि देनेवालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीनी सामान के बहिष्कार करने का आह्वान किया. सोमवार को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवानों ने वीरगति प्राप्त की थी. उसके बाद लोगों में चीन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है.

पूरे देश की तरह जम्मू में भी नम आंखों ने बीस शहीदों को याद किया जिन्होंने सोमवार को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. लोगों ने मोमबतियां जला कर और फूल अर्पित कर नम आंखों से वीरों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी से मांग की कि चीन में बने सामान का बहिष्कार करने के लिए देशवासियों से अपील की जाए.

'प्रधानमंत्री करें चीनी सामान बहिष्कार का आह्नवान'

लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से देश को चीन में बने सामान का बहिष्कार करने की अपील करने को कहा. श्रद्धांजलि देने वालों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब-जब देश से आह्वान किया है लोगों ने उसका पालन किया है. अगर चीन को सबक सीखाना है तो भारत को चीन में बने सामान का बहिष्कार करना होगा क्योंकि चीन के लिए भारत करोड़ों का बाज़ार है. जम्मू में लोगों ने मांग की कि जिस तरह से उडी या पुलवामा हमले के बाद देश को आश्वासन दिया गया था कि उसी तरह चीन से भी बदला लेने का आश्वासन दिया जाए.

आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचाने की अपील

उन्होंने भारत सरकार चीन के खिलाफ बदला लेने के लिए उठाए जा रहे कदम की जानकारी देने की अपील की. जम्मूवासियों ने देशवासियों से भी मांग की है कि चीन के सामान का बहिष्कार करें. उनके मुताबिक अगर ऐसा होता है तो चीन की आर्थिक मोर्चे पर बड़ी हार होगी. इसलिए कि चीन भारत में सामान की बिक्री कर पैसे कमाता है और फिर उसी पैसे से हथियार का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करता है. लिहाजा लोगों से मांग की जाती है कि चीन की मजबूत आर्थिक स्थिति पर हमला करने के लिए चीनी सामान का बहिष्कार बड़े पैमाने पर किया जाए.

कोरोना और चीन संकट का गोल्ड-सिल्वर के दाम पर क्या है असर, जानें- आज के भाव?

गलवान पर चीन के दावे को भारत ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने बताया 'अतिरंजित और अस्थिर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget