एक्सप्लोरर

India-Canada Tensions: भारत-कनाडा की 'कड़वाहट' का दिखने लगा असर, भारतीय छात्रों के पेरेंट्स हुए चिंतित, सरकार से लगाई ये गुहार

India-Canada Tensions Impact: विदेश में पढ़ाई करने के लिए भारतीयों के बीच कनाडा काफी पॉपुलर हुआ है. इसका नतीजा है कि वहां बड़ी तादाद में भारतीय पढ़ाई कर रहे हैं.

India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच खराब हुए रिश्तों की वजह से वो पेरेंट्स सबसे ज्यादा टेंशन में नजर आ रहे हैं, जिनके बच्चे कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं. इन पेरेंट्स ने दोनों ही देशों की सरकारों से गुजारिश की है, वे इस समस्या का समाधान निकालें. दरअसल, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के जरिए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाने के बाद से ही दोनों देशों में तनाव है. 

हरदीप सिंह निज्जर भारत से 1996 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए कनाडा गया था. यहां पर वह खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल था और भारत-विरोधी एजेंडा चला रहा था. इसी साल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे शहर में एक गुरुद्वारे के बाद अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले की जांच चल रही है. लेकिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंट्स पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा दिया है, जिसकी वजह से भारत-कनाडा संबंध खराब हुए हैं. 

पेरेंट्स का क्या कहना है? 

भारत-कनाडा के रिश्तों में खटास से पेरेंट्स परेशान हैं. अमृतसर की रहने वाली कुलदीप कौर की बेटियां कनाडा में पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्हें डर है कि कहीं उनके साथ कुछ बुरा नहीं हो जाए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों को एक साथ मिलकर समाधान ढूंढना चाहिए. कौर ने बताया कि उनकी बेटियां पिछले चार से पांच सालों से कनाडा में रहकर ही पढ़ाई कर रही हैं. 

कुछ ऐसा ही डर अमृतसर के रहने वाले बलविंदर सिंह को भी है. उनकी बेटी सात महीने पहले ही कनाडा गई है. बलविंदर ने बताया, 'मीडिया में खबरें चल रही हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. मेरी बेटी वहां काफी टेंशन में है. वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पा रही है.' दूसरी ओर, बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स भी हैं, जो कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते थे, मगर अब उन्होंने अपने प्लान पर रोक लगा दी है. इसकी वजह भारत-कनाडा के बीच पैदा हुआ तनाव है. 

कनाडाई उच्चायोग भारत में मौजूदगी करेगा कम

वहीं, भारत और कनाडा के बीच तनाव और बढ़ता हुआ दिख रहा है क्योंकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शनिवार को कहा कि कनाडाई उच्चायोग भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति को कम करने वाला है. बता दें कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ने के बाद एक सीनियर राजनयिक को ओटावा छोड़ने को कहा था. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली से कनाडाई राजनयिक को जाने को कह दिया. 

यह भी पढ़ें: ट्रूडो के आरोप के बाद कनाडा से भारतीय छात्रों का हुआ 'मोहभंग', सता रही सुरक्षा की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget