एक्सप्लोरर

India Canada Tension: 'नहीं खराब होंगे हमारे रिश्ते', भारत-कनाडा विवाद के बीच अमेरिका ने ऐसा क्यों कहा?

India America Relations: अमेरिका ने हाल ही में कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के आरोप गंभीर हैं.

India Canada Tension: भारत और कनाडा में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद चल रहा है. इस बीच अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को उस खबर को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि नई दिल्ली के कनाडा के साथ राजयनिक विवाद से भारत-अमेरिका के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया था कि ये आशंका जताते हुए यूएस के राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपनी टीम को सतर्क किया था.

अमेरिकी मीडिया संस्थान द पॉलिटिक’ ने खबर दी कि गार्सेटी ने यह भी कहा था कि अमेरिका को भारतीय अधिकारियों के साथ अपने संपर्कों को अनिर्धारित अवधि के लिए कम करने की भी जरूरत है.

इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, “अमेरिकी दूतावास इन खबरों को खारिज करता है. राजदूत गार्सेटी अमेरिका और भारत के लोगों और सरकारों के बीच साझेदारी को गहरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने आगे कहा, “ उनके निजी जुड़ाव और सार्वजनिक कार्यक्रम दिखाते हैं कि राजदूत गार्सेटी और भारत में अमेरिकी मिशन भारत के साथ हमारी अहम और रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने के लिए हर दिन काम कर रहे हैं.”

कनाडा ने क्या आरोप लगाया था?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की जून में की गई हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता की ‘संभावना’ है. इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आ गया था. 

भारत ने आरोपों को बेतुका' और 'प्रेरित' बताकर खारिज कर दिया और जैसे को तैसा के तहत कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया था, क्योंकि ओटावा ने भी भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया था. 

मामला क्या है?
‘द पॉलिटिको’ ने एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से खबर दी थी, “ गार्सेटी ने अपनी टीम से कहा था कि कनाडा के साथ राजनयिक विवाद की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्ते कुछ समय के लिए खराब हो सकते हैं.”

व्हाइट हाउस ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को कहा था कि अलगाववादी की हत्या में भारत की संलिप्तता को लेकर कनाडा के आरोप गंभीर हैं और इनकी अच्छी तरह से जांच करने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें- India Canada Row: 'भारत में कनाडा के अधिक राजनयिक, ये लोग हमारे आंतरिक मामलों में दखल देते हैं', विदेश मंत्रालय का अहम बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget