एक्सप्लोरर

India-Canada Row: जस्टिन ट्रूडो का फटा झूठ का ढोल! निज्जर के हत्यारों का पता लगाने में कनाडा खुफिया विभाग फेल

India-Canada Relations: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के ऊपर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगा तो दिया लेकिन उसके हत्यारों का पता लगाने में कनाडा खुफिया विभाग फेल रहा है.

India-Canada Tension: कनाडा का खुफिया विभाग खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के हत्यारों को ढूंढ़ने में अभी तक सफल नहीं हो पाया है. खुफिया विभाग ने इतने दिनों बाद भी ऐसे किसी भारतीय शख्स की पहचान नहीं कर पाई है जो हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से पहले या बाद में कनाडा के अंदर घुसा हो, बाहर आया हो.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सरे की स्थानीय पुलिस, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) और कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) से जुड़े जांचकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर यह पता लगाने की कोशिश की थी कि क्या भारतीय मूल के एजेंटों ने 18 जून के आसपास देश के अंदर या बाहर यात्रा की थी. सूत्रों ने कहा, अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ.

सिर्फ आशंका व्यक्त कर रही कनाडाई पुलिस

कनाडाई पुलिस को अभी तक अपनी तलाश में कोई सफलता नहीं मिली है, ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद हमलावर देश छोड़कर भाग गए होंगे. दरअसल, कनाडाई पुलिस ने निज्जर की हत्या के मामले में दो सदिग्ध वाहनों पर ध्यान केंद्रित करते जांच आगे बढ़ाई थी जिसमें एक जली हुई कार और दूसरी सिल्वर कलर की 2008 मॉडल टोयोटा कैमरी शामिल थीं. इन कारों का इस्तेमाल कथित तौर पर हत्या के बाद हत्यारों ने किया था.

निज्जर की हत्या पर वॉशिंगटन पोस्ट में क्या?

इसके अलावा वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, निज्जर के हत्यारों ने उनके एक सहयोगी पर बंदूक तान दी थी. इसने हत्यारों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन हत्यारों ने गोली नहीं चलाई. इसके अलावा, निज्जर के परिवार ने मीडिया को कई बयान दिए हैं जिससे पता चलता है कि वह सीएसआईएस के साथ निकट संपर्क में था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह मुखबिर था या नहीं.

ये भी पढ़ें: Sant Singh Chatwal On Khalistan Row : 'कनाडा-अमेरिका में खालिस्तान के समर्थन पर बड़ी गलतफहमी, 99 फीसदी सिखों को भारत से प्यार', बोले अमेरिकी कारोबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget