एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी क्रिकेटर, एक्टर्स के बाद अब PAK पीएम शहबाज शरीफ पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक

Shehbaz Sharif YouTube channel Ban: पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर डिजिटल स्ट्राइक के बाद भारत सरकार ने पाक पीएम शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया.

Shehbaz Sharif YouTube channel Ban: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. इस बीच केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया है. भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, मरयम नवाज, बिलावल भुट्टो समेत पाकिस्तान के कई नेताओं और मंत्रियों का भी इंस्टाग्राम भारत में बैन किया है.

पाक क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक

यह कदम भारत सरकार की ओर से 16 प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के बाद उठाया गया है. ये यूट्यूब चैनल भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेंट के साथ-साथ झूठे और भ्रामक वीडियो भी दिखाते थे.

इससे पहले भारत सरकार पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर डिजिटल स्ट्राइक किया था, जिसमें कई क्रिकेटर भी शामिल हैं. भारत ने शुक्रवार (2 मई 2025) को बाबर आजम, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, हैरिस रऊफ और इमाम उल हक का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया.

भ्रामक कंटेंट के चलते कई यूट्यूब चैनल को किया गया ब्लॉक

भारत की ओर से प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स में पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, जियो न्यूज और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल हैं. इसके अलावा पत्रकार इरशाद भट्टी, असमा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगा दिया गया है. इनके अलावा द पाकिस्तान रेफरेंस, समा स्पोर्ट्स, उजैर क्रिकेट और राजी नामा जैसे यूट्यूब हैंडल्स पर भी रोक लगा दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कठोर सजा देने की कसम खाई है. उन्होंने आतंकियों और उसके पनाहगारों को कल्पना से बड़ी सजा देने की बात कही. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आतंकियों को चुन-चुन कर मारने की बात कह चुके हैं. 

पाकिस्तान ने भारतीय गानों का प्रसारण बंद किया

पाकिस्तान के एफएम रेडियो केंद्रों ने गुरुवार (1 अप्रैल 2025) को भारतीय गानों का प्रसारण बंद कर दिया. यह कदम पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच पैदा हुए तनाव के बीच उठाया गया है. भारतीय गाने, विशेषकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे महान गायकों के गाने पाकिस्तानियों के बीच लोकप्रिय हैं और इन्हें यहां एफएम रेडियो केंद्रों पर रोज बजाया जाता है.

पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 साल से सक्रिय हैं. साल 2004 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और इस समय एबीपी न्यूज़ में इनपुट एडिटर हैं. इन्होंने असाइंमेंट हेड और फॉरवर्ड प्लानिंग के काम को अलग-अलग पदों पर रहने के साथ ही बतौर हेड बख़ूबी अंजाम दिया. साल 2022 में डिजिटल मीडिया से भी नाता जोड़ा. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget