एक्सप्लोरर

'रिश्तों के लिए लिए असाधारण रहा वर्ष', भारत और ऑस्ट्रेलिया की 2+2 वार्ता में बोले एस जयशंकर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

India-Australia Talks: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में विदेश मंत्री एस जय़शंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा है.

India-Australia Talks: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार (20 नवंबर) को रक्षा सहयोग बढ़ाने, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक संबंधों सहित कई मुद्दों को लेकर बात की. टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में भारत की तरफ से मौजूद रहे. वहीं इसमें दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात कर चर्चा की. 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "यह हमारे संबंधों के लिए एक असाधारण वर्ष रहा है. आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) पिछले दिसंबर में लागू हुआ और इस वर्ष इसके आर्थिक प्रभाव सामने आ रहे हैं. हम आज देख सकते हैं कि दस लाख से अधिक भारतीय समुदाय और 100,000 से अधिक भारतीय छात्र दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल बनाते हैं.''

ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा, "दोनों देश इतिहास साझा करते हैं. हम लोकतांत्रिक परंपराओं को साझा करते हैं. हम कानून के शासन और अभिव्यक्ति की आज़ादी को साझा करते हैं. हम दोनों के लिए चीन सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, सुरक्षा की दृष्टि से हम दोनों के लिए चीन हमारी सबसे बड़ी चिंता है. हम एक महासागर साझा करते हैं और दोनों देशों के लिए एक साथ काम करने का इससे अधिक महत्वपूर्ण समय कभी नहीं रहा. हम समुद्री क्षेत्र में सहयोग और कूटनीतिक सहयोग के तरीकों पर अधिक बात करने के लिए उत्सुक हैं."

क्या एजेंडा है?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “मंत्री रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा तथा लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित बहुआयामी भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी एजेंडे में हैं.”

ये भी पढ़ें- Isreal-Hamas News: फिलिस्तीन ने इजरायल पर अपने ही लोगों को मारने का लगाया आरोप, भड़के नेतन्याहू, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget