एक्सप्लोरर

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयास में भारत सबसे आगे

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कहा कि इससे मुकाबला करने के लिए सामूहिक प्रयास में भारत सबसे आगे खड़ा है.

न्यूयॉर्कः आतंक विरोधी वैश्विक योजनाओं में भारत की भूमिका को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंक विरोधी योजनाओं में भारत हमेशा से सक्रिय भूमिका में रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'भारत आतंकवाद से मुकाबले के लिए किए गए सामूहिक प्रयास में  हमेशा आगे रहा है.'' आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को लेकर उन्होंने कहा कि भारत पहले भी आतंक के विरोध में रहा है और आगे भी इसका विरोध करता रहेगा.

अफगानिस्तान के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

तिरुमूर्ति ने कहा कि 76वें UNGA सत्र की बैठक में कोरोना महामारी और अफगानिस्तान में हुए घटनाक्रम की चर्चा प्रमुख रूप से हो सकती है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और इसके मानवीय प्रभाव के अलावा, इस बैठक के दौरन वैश्विक आर्थिक मंदी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, मध्य पूर्व और अफ्रीका में चल रहे संघर्ष को प्रमुख रूप से चर्चा संभव है.

अब्दुल्ला शाहिद कर रहे हैं अध्यक्षता

बता दें कि इस साल का UNGA सत्र 14 सितंबर से शुरू हुआ है. इस सत्र की अध्यक्षता अब्दुल्ला शाहिद कर रहे हैं. उच्च स्तरीय सप्ताह चर्चा की शुरुआत 21 सितंबर यानि आज से शुरू होगा. इस सत्र को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस सत्रा में वह आतंकवाद, अफगानिस्तान की मौजूदा हालात और कोरोना को लेकर बात कर सकते हैं.

तिरूमूर्ति ने कहा, ''76वीं UNGA की बैठक कई कारणों से भारत के लिए महत्वपूर्ण मौका है. उम्मीद है कि भारत विकासशील देशों की अग्रणी आवाज के साथ-साथ यूएन सुरक्षा परिषद के वर्तमान सदस्य के रूप में वैश्विक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए अपनी स्थिति का इस्तेमाल करेगा.''

बता दें कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी आतंकवाद से लड़ने के लिए वैश्विक प्रयास को लेकर चर्चा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी कोरोना और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी अपनी बात रख सकते हैं.

Diamond Auction: पन्ना में आज से होगी 139 नग हीरों की नीलामी, ये हीरा है आकर्षण का केंद्र

Covid Vaccine Maitri Program: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- अन्य देशों को भेजी जाएगी वैक्सीन, अक्टूबर से होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP के संसद मार्च में हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, अभिजीत दीपके ने पूछा- इतनी बर्बरता क्यों?
LIVE: संसद मार्च में हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, दीपके ने पूछा- इतनी बर्बरता क्यों?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget