एक्सप्लोरर

सऊदी दौरे पर पीएमः भारत सऊदी अरब के बीच आतंक के खात्मे के लिए हुआ समझौता

‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ फोरम में शामिल होने दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे मोदी ने सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और युवराज मोहम्मद बिन सलमान से व्यापक मुद्दों पर चर्चा की.

रियादः भारत और सऊदी अरब ने अपने संबंधों को मजबूती देने के लिए तेल एवं गैस, रक्षा एवं नागर विमानन समेत विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कई समझौतों पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साम्राज्य के शीर्ष नेतृत्व से गहन चर्चा की जिसके दौरान महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर तालमेल के लिए रणनीतिक साझेदारी परिषद स्थापित की गई.

बहुचर्चित वैश्विक वित्तीय सम्मेलन (एफआईआई) में शामिल होने खाड़ी साम्राज्य के दो दिन के दौरे पर पहुंचे मोदी ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर करीब से काम करने को लेकर विचार साझा किए.

पाकिस्तान का प्रमुख सहयोगी माने जाने वाला सऊदी अरब क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के भारत के अभियान में उसका पक्ष ले रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है.

द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बनाने पर जताई सहमति

बाद में शाम में, प्रधानमंत्री मोदी ने ताकतवार युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के साथ कई विषयों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बनाने पर सहमति जताई.

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मुद्दों संबंधी निर्णयों पर समन्वय के लिए भारत-सऊदी अरब रणनीति साझेदारी परिषद गठित करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने इस समझौते को अपने हस्ताक्षरों के साथ अमलीजामा पहना दिया.

हर दो साल में होगी बैठक

‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ फोरम में शामिल होने दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे मोदी ने सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और युवराज मोहम्मद बिन सलमान से व्यापक मुद्दों पर चर्चा की.

रणनीति साझेदारी परिषद का नेतृत्व मोदी और युवराज मोहम्मद करेंगे और हर दो साल में इसकी बैठक होगी. समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में संबंध और मजबूत होंगे.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आर्थिक संबंध सचिव टी एस त्रिमूर्ति ने कहा कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई.

रूपे कार्ड शुरू करने को लेकर भी हस्ताक्षर

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, तेल एवं गैस, समुद्री सुरक्षा नवीन प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश पर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की.

दोनों देशों की ई-प्रवासन प्रणाली के बीच समन्वयन पर भी एक समझौता हुआ. साम्राज्य में रूपे कार्ड शुरू करने के संबंध में भी एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.

सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते हैं. भारत से करीब दो लाख हाजी और तीन लाख उमराह तीर्थयात्री हर साल सऊदी अरब का दौरा करते हैं और रूपे कार्ड की स्वीकार्यता उन्हें सस्ते लेन-देन में मदद करेगी.

जल्द होगा पहला नौसैन्य अभ्यास

दोनों देशों ने रक्षा उद्योग साझेदारी तथा सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने की भी प्रतिबद्धता जताई. दोनों पक्षों के बीच पहला नौसैन्य अभ्यास इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में होगा.

दोनों देशों ने महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में महत्वाकांक्षी पश्चिमी तट रिफाइनरी परियोजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. इसमें सऊदी तेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अरामको, यूएई की अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी और भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां निवेश करेंगी.

इंडियन ऑयल मिडिल ईस्ट और सऊदी कंपनी अल जेरी के बीच संयुक्त उपक्रम के लिए भी एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिससे दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंध बढ़ेंगे.

तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है भारत

भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और वह अपनी तेल जरूरतों का 83 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है. इराक के बाद सऊदी अरब इसका दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. उसने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत को 4.03 करोड़ टन कच्चा तेल बेचा जबकि भारत ने 20.73 करोड़ टन तेल का आयात किया था.

भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और अमेरिका तथा चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है. भारत हर महीने सऊदी अरब से करीब 2,00,000 टन एलपीजी खरीदता है.

सऊदी की तेल कंपनी अरामको के तेल संयंत्रों पर हुए ड्रोन एवं मिसाइल हमलों की निंदा करते हुए भारत ने आतंकवाद के विरोध के अपने संकल्प को दोहराया. वहीं, सऊदी अरब ने भारत को आश्वस्त किया कि वह देश की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई

त्रिमूर्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने वाले हमले के बावजूद भारत को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने के लिए शाह सलमान का शुक्रिया किया. शाह सलमान ने भी मई के चुनावों में मिली जीत के लिए मोदी को बधाई दी.

दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. साथ ही दोनों देशों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने, चिकित्सा उत्पादों के नियमन और नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

प्रधानमंत्री मोदी का सऊदी अरब का यह दूसरा दौरा था. पहले दौरे के दौरान शाह सलमान ने उन्हें सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था.

सऊदी अरब: पीएम मोदी ने निवेशकों को किया आमंत्रित, कहा- भारतीय स्टार्टअप में विशाल अवसर

Saudi Arabia: Startup के लिए भारत में बड़े अवसर, PM Modi ने निवेशकों को किया आमंत्रित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Assembly Election 2026: 'केरल में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला', CPI नेता का कबूलनामा, चुनाव से पहले BJP को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी
'केरल में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला', CPI नेता का कबूलनामा, BJP को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी
PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय, करने वाले हैं हाई-लेवल मीटिंग
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय, करने वाले हैं हाई-लेवल मीटिंग
इंडो-पैसिफिक में भारत की धमक, अभ्यास काकाडू 2026 में INS नीलगिरी ने दिखाया दम
इंडो-पैसिफिक में भारत की धमक, अभ्यास काकाडू 2026 में INS नीलगिरी ने दिखाया दम
Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी
Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी

वीडियोज

Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया
Dhurandhar: The Revenge के Vivek Sinha को Zahoor Mistry बनने के लिए मिली धमकी | Ranveer Singh
Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
'धुरंधर 2' देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, जमकर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
FDA Supplement Alert: Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Embed widget