एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'भारत तनाव नहीं चाहता, लेकिन जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी', इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को दे दिया क्लीयर मैसेज

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है. पाकिस्तान ने हमले के लिए हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल किया है.

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर निशाना बनाया है. हालांकि, सेना ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया है. पाक सेना ने पूरे पश्चिम मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी. उन्होंने लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान ने हवाई घुसपैठ का प्रयास किया. उधमपुर, भुज, बठिंडा, पठानकोट सहित 5 जगहों पर उपकरण को हानि पहुंचाई. पड़ोसी देश की सेना ने श्रीनगर, अवंतीपुरा में चिकित्सा परिसर और स्कूल को निशाना बनाया. सोफिया ने आगे कहा कि भारत तनाव नहीं चाहता लेकिन पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की कार्यवाही की जा रही है.

पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है. पाकिस्तान ने हमले के लिए हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल किया है. वे लगातार उकसाने का काम कर रहा है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना खुद को बचाने के लिए अपने नागरिकों को ढाल बना रही है. पाकिस्तान लगातार ड्रोन का इस्तेमाल कर बॉर्डर एरिया पर हमला कर रहा है. हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कोशिशों को नाकाम करने में कामयाब रही है.'

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा,''पिछले दो तीन ब्रीफिंग में हम बता चुके हैं की पाकिस्तान की तरफ से प्रोवोकेटिव गतिविधियां की जा रही हैं. भारत ने पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया है.'' पाकिस्तानी गतिविधियां पिछले 2-3 दिनों उकसाने वाली देखी जा रही है. इसके जवाब में भारत ज़िम्मेदाराना तरीके से जवाब दे रहा है.  भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है.पाकिस्तानी सेना फॉरवर्ड इलाकों में अपनी टुकड़ियां भेज रही है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रहीम यार खान में पाक सेना की संपत्तियों को निशाना बनाया. 

पाकिस्तानी खतरों को किया बेअसर
भारत ने कई खबरों को बेअसर कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ की कोशिश की.उन्होंने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इसके अलावा विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने नियंत्रित तरीके से पाक के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तान की तरफ से फेक नैरेटिव चलाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget