एक्सप्लोरर

आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर भारत और नेपाल ने सहमत जताई

एक बैठक दौरान भारत और नेपाल आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए.

काठमांडू: भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और उनके नेपाली समकक्ष भरत राज पौडयाल के बीच बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई. बैठक के दौरान भारत और नेपाल आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए. श्रृंगला नेपाल की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे.

नेपाली विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के आमंत्रण पर पहुंचे श्रृंगला का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. काठमांडू में भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया, “विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और भरत राज पौडयाल के बीच सकारात्मक बातचीत हुई. बैठक के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की.”

एक अन्य ट्वीट में दूतावास ने कहा, “दोनों पक्षों ने विभिन्न द्विपक्षीय परियोजनाओं और पहल पर हुई प्रगति की सराहना की. आपसी सहयोग को बढ़ाने के दिशा में काम करने पर सहमति जताई गई.”

श्रृंगला बृहस्पतिवार की सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां पहले भी आना चाहता था लेकिन कोविड-19 के चलते नहीं आ सका था. यहां आकर मैं बहुत खुश हूं. मैं काठमांडू पहले भी आया हूं, हालांकि विदेश सचिव के तौर पर यह मेरी पहली नेपाल यात्रा है. हमारे सबंध बहुत मजबूत हैं. इस रिश्ते को और प्रगाढ़ करने का हमारा प्रयास होगा.”

उन्होंने कहा, “मैं नेपाल की सरकार और विदेश सचिव को गर्मजोशी से किये गए इस स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक करने वाले हैं. मेरी पहली मुलाकात नेपाल के विदेश सचिव से होगी और उसके बाद मैं विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली से भेंट करूंगा. मैं काठमांडू में गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करूंगा.”

नेपाली विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि यह दौरा दोनों पड़ोसी देशों के बीच जारी उच्च स्तरीय बातचीत का एक हिस्सा है. मंत्रालय के अनुसार श्रृंगला बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात करेंगे. शुक्रवार को वह काठमांडू में स्थित होटल सोल्टी क्राउन प्लाजा में भारत-नेपाल संबंधों पर एक व्याख्यान देंगे और गोरखा में भारत की सहायता से निर्मित हुए तीन स्कूलों का निरीक्षण करेंगे.

शुक्रवार को यात्रा के समापन से पहले श्रृंगला, नेपाली सरकार को कोविड-19 से मुकाबले के लिए सहायता सामग्री सौंपेंगे. वर्ष 2015 में आए भूकंप के केंद्र गोरखा में पचास हजार घरों का निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था जिनमें से चालीस हजार घरों का निर्माण पूरा हो चुका है. श्रृंगला, तिब्बत सीमा पर स्थित मनंग जिले में एक बौद्ध मठ का उद्घाटन भी करेंगे जिसका पुनर्निर्माण भारत की सहायता से किया गया है.

इस बीच, श्रृंगला के भारत लौटने के कुछ समय बाद ही चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे के नेपाल दौरे पर आने का कार्यक्रम निर्धारित है. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने यहां जानकारी दी. वेई रविवार को यहां चार दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं, हालांकि यात्रा की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget