एक्सप्लोरर

Independence Day 2021 Celebration: कल लाल किले की प्राचीर से होगा पीएम मोदी का संबोधन, ओलंपिक विजेता रहेंगे मौजूद, पहली बार वायुसेना करेगी फूलों की बारिश

Independence Day 2021 Celebration: हर साल की तरह इस साल भी सभी की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर होंगी. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान टोक्यो ओलंपिक के विजेता भी लाल किले पर मौजूद होंगे.

Independence Day 2021 Celebration: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से संबोधित करेंगे. इस दौरान ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सहित 32 खिलाड़ी मौजूद रहेंगे. साथ ही दर्शक-दीर्घा में कोविड-वॉरियर्स के लिए अलग एक एनक्लोजर बनाया गया है. पहली बार वायुसेना के हेलीकॉप्टर इस दौरान फूलों की बरसात करेंगे. 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, क्योंकि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसलिए इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद खास रहने वाला है. सुबह 7.18 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लाहौरी गेट पर पहुंचेंगे. इससे पहले वे राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूलमाला अर्पित करेंगे. लाल किले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री, अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना की तीनों अंगों के प्रमुख आगवानी करेंगे.

Independence Day 2021 Celebration: कल लाल किले की प्राचीर से होगा पीएम मोदी का संबोधन, ओलंपिक विजेता रहेंगे मौजूद, पहली बार वायुसेना करेगी फूलों की बारिश

रक्षा सचिव प्रधानमंत्री को दिल्ली एरिया के जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार से मुखातिब करेंगे. जीओसी उसके बाद पीएम को लाल किले पर तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की टुकड़ियों की सलामी लेंगे. इस दौरान दिल्ली पुलिस की एक सलामी टुकड़ी भी वहां मौजूद रहेगी. इन टुकड़ियों में 20-20 सैनिक और पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे.

लाल किले पर 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारी नौसेना के हवाले है. इसीलिए, इंटर-सर्विस और पुलिस गार्ड की कमान नौसेना के कमांडर, पीयूष गौर के पास रहेगी. इसके अलावा नौसेना की कमान, लेफ्टिनेंट कमांडर सुने फोगट, वायुसेना की स्कॉवड्रन लीडर ए बेरवाल और थलसेना की मेजर विकास सांगवान के पास होगी. दिल्ली पुलिस की कमान, एडिशनल डीसीपी, सुबोध कुमार गोस्वामी के पास होगी.

सशस्त्र बलों की सलामी के बाद जीओसी प्रधानमंत्री को लाल किले के प्राचीर पर लेकर पहुंचेंगे. वहां पीएम को तिरंगा फहराने में नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर, पी. प्रियम्बदा साहू करेंगी. ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन बजेगी. राष्ट्रगान की धुन इंटर-सर्विस बैंड द्वारा दी जाएगी, जिसकी कमान रहेगी एमसीपीओ विंसेट जॉनसनके पास होगी.

धवजारोहण के वक्त 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी. थलसेना की 2233 फील्ड बैटरी (सेरिमोनियल) इन तोपों की सलामी देगी. इस बैटरी की कमान होगी लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र सिंह मेहता के पास. धवजारोहण के वक्त थलसेना, वायुसेना, नौसेना और दिल्ली पुलिस की अलग अलग टुकड़ियां राष्ट्र-सैल्यूट देंगी. ध्वजारोहण के तुरंत बाद भारतीय वायु‌सेना के दो मी-17 हेलीकॉप्टर फूलों की बौछार करेंगे. इन हेलीकॉप्टर्स के पायलट विंग कमांडर बलदेव सिंग बिष्ट और विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा हैं.

फूलों की बौछार के बाद पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे. हर साल की तरह इस बार भी देश-दुनिया की निगांहें पीएम के भाषण पर होंगी. स्पीच के बाद एनसीसी के करीब 500 कैडेट्स राष्ट्रगान गाएंगे. इसके साथ ही लाल किले पर समारोह समाप्त हो जाएगा.

Indian Olympic Team: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चाय पर की भारतीय ओलंपिक दल की मेजबानी, कहा- देश को आप पर गर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget