एक्सप्लोरर

Independence Day: Olympics में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद दोगुनी हुई तिरंगे की मांग, बढ़े राष्ट्रीय ध्वज के दाम

देश में सिले हुए झंडे सबसे ज़्यादा बंगाल में बनते है और बड़ा बाज़ार से सप्लाई होते हैं. इस साल तो बंगाल में 16 अगस्त से खेला होबे दिवस होगा, जिसकी वजह से क्लब ने भी भरपूर ऑर्डर दिए हैं.

 Day: टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की मांग दोगुनी हो गई है. जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज के दाम बढ़ गए हैं. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के साथ साथ इस बार घरों और इमारतों पर भी राष्ट्रीय ध्वज की संख्या कई गुना ज्यादा होने का अनुमान है.

राष्ट्रीय ध्वज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल में दक्षिण कोलकाता के कारखानों में दिन रात काम हो रहा है.  दरअसल झंडे के ऑर्डर हर साइज़ के हैं, जबकि पहले छोटे झंडे स्कूल की वजह से बहुत बनते थे, लेकिन इस साल स्कूल बंद है इसलिए उनके ऑर्डर नहीं हैं.

16 अगस्त को मनाया जाएगा खेला होबे दिवस

देश में सिले हुए झंडे सबसे ज़्यादा बंगाल में बनते है और बड़ा बाज़ार से सप्लाई होते हैं. इस साल तो बंगाल में 16 अगस्त से खेला होबे दिवस होगा, जिसकी वजह से क्लब ने भी भरपूर ऑर्डर दिए हैं.

टोक्यो ओलंपिक में भारत की जीत के साथ-साथ भारत की आजादी के 75वें साल के शुभ अवसर पर इन झंडों की मांग में वृद्धि हुई है. बड़ा बाज़ार के विक्रेता अशोक सिंह ने कहा, “इस साल बिक्री बढ़ गई है, क्योंकि इस समय देश में स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाया जा रहा है और देश ने ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता है.’’

राष्ट्रीय झंडों की बढ़ती मांग का एक अन्य कारण देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अगले दिन 16 अगस्त को होने वाला खेला होबे दिवस भी है. उत्तर 24 परगना में फुटकर विक्रेता अभय नाथ ने बताया, “सीपीआईएम, कांग्रेस, बीजेपी, टीएमसी हर कोई झंडे खरीद रहा है. इस बार हमारी अच्छी बिक्री हो रही है.’’

इस साल महंगे हुए झंडे

इस साल झंडों की कीमत भी बढ़ गई है. थोक में 4 फीट का झंडा लगभग 75 रुपए का हुआ करता था, लेकिन इसकी कीमत अब 85 रुपए है. ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि कच्चे माल की लागत बढ़ गई है, जिसके परिणामस्वरूप झंडे की कीमत में वृद्धि हुई है.

झंडा विक्रेता अशोक ने कहा, ‘’चार फुट के झंडे अब 10 रुपए और तीन फुट के झंडे 4 रुपए महंगे हो गए हैं. जिन झंडों को हम 15 रुपए में बेचा करते थे, वह अब 18 रुपए में बिक रहे हैं. 6 फुट के झंडे 100 रुपये में बेचे गए थे, लेकिन इस साल हमें इन्हें 120 रुपये में बेचना पड़ रहा है.’’

पिछले साल बंद के कारण बिक्री कम हो गई थी और झंडा बनाने वाले उद्योग को काफी नुकसान हुआ था. दक्षिण कोलकाता में एक कारखाने में काम करने वाले अकरम अली मोल्ला ने कहा, “पिछले साल लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं हुआ था, लेकिन इस साल लॉकडाउन में ढील दी गई है, इसलिए काम का दबाव अधिक है.”

यह भी पढ़ें-

Independence Day 2021: सिर्फ दो मिनट में बनकर तैयार होता है भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’

दिल्ली पुलिस के 6 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री मेडल, जानिए इन सभी जाबाजों के कारनामे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget