एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: महंगाई, मणिपुर, हिंसा... लाल किले के मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष को भी दिए जवाब, खूब चलाए सियासी बाण

PM Modi Speech: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने मणिपुर मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर में समाधान का रास्ता शांति से ही निकलेगा.

India Independence Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर से 2024 आम चुनाव के पहले अपना अंतिम भाषण देते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने साथ विपक्षियों पर भी खूब सियासी बाण चलाए. पीएम मोदी ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे महंगाई और मणिपुर हिंसा पर जवाब दिए.

शांति से निकलेगा समाधान का रास्ता

प्रधानमंत्री आर्थिक, सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ मणिपुर हिंसा पर बोले कि देश के इस पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा और महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार की घटनाएं पीड़ादायक रहीं. उऩ्होंने कहा कि मणिपुर में समाधान का रास्ता शांति से ही निकलेगा.” भारत राज्य के लोगों के साथ खड़ा है. मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से स्थिति शांतपूर्ण बनी हुई है. केंद्र सरकार, देश और राज्य के कल्याण के लिए काम करती रहेगी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया.

उऩ्होंने कहा नार्थ-ईस्ट में अधिक हिंसा हुई. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी हिंसा हुई है. इस हिंसा के दौर में कई लोगों ने जान गंवाई. वह बोले “जब हम देश की एकता की बात करते हैं, तो अगर घटना मणिपुर में होती है तो उसकी पीड़ा महाराष्ट्र में भी होती है. अगर असम में बाढ़ आती है तो बेचैन केरल भी होता है.” भारत के किसी भी हिस्से में कुछ भी हो हम अंगदान के भाव की अनुभूति रखते हैं. “हमारे देश की बेटियों पर जुल्म न हो यह हमारा सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है.”   

महंगाई के बहाने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के दौरान बीच-बीच में विपक्ष पर राजनीतिक बाण भी चलाते रहे. उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि हमने इस पिछले कुछ समय में इसे कम करने की कोशिश की है. यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर हमला भी बोला.

तीन बुराइयों से लड़ना होगा

PM ने कहा, 'हमें अपने सपनों को सार्थक करना और संकल्प को पूरा करना है तो हमें तीन बुराइयों से लड़ना होगा. पहली लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ, दूसरी लड़ाई परिवादवाद के खिलाफ और तीसरी लड़ाई तुष्टीकरण के खिलाफ लड़नी होगी. भष्टाचर ने हमारे देश को दीमक की तरह खा लिया है. मैं भी प्रतिबद्ध हूं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा.'

ये भी पढ़ेंः Independence Day 2023: लाल किले से पीएम ने की सुप्रीम कोर्ट की तारीफ, सामने बैठे सीजेआई चंद्रचूड़ ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां सत्ता में, वहां सारी सीटें हारी कांग्रेस, खरगे का कनेक्शन भी फेल, मगर क्यों?
जहां सत्ता में, वहां सारी सीटें हारी कांग्रेस, खरगे का कनेक्शन भी फेल, मगर क्यों?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget