एक्सप्लोरर

Covid-19 Cases: कोरोना से फिर बजने लगी खतरे की घंटी, जानिए किन राज्यों में बढ़ गए संक्रमण के मामले

Coronavirus In India: देश में कोरोना के मामले फिर एक बार चिंता का विषय बन गए हैं. हर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

Corona Pandemic In India: कोरोना देश में फिर से खतरे की घंटी बजाने लगा है. कोविड संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से देश में चिंता का विषय बने हुए हैं. एक दिन में कोरोना के 2593 नए मामले सामने आए हैं. ये लगातार दूसरा दिन है जब कोविड के 2500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं इस तरह से अब तक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 15873 हो गई है. कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार भी सतर्क हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को लेकर जल्द ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव महामारी के खतरे को लेकर एक प्रजेंटेशन देंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 44 मरीजों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 पर्सेंट है. तो वहीं कोविड से ठीक होने की स्वास्थ्य दर 98.75 पर्सेंट है. इन आकंड़ों की अगर मानें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 794 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  

इन राज्यों में पैर पसार रहा है कोरोना

दिल्ली- समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्‍ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1,083 मामले सामने आए हैं. 10 फरवरी के बाद से कोरोना के मामलों में यह सबसे बड़ा दैनिक उछाल है. यही नहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है. दिल्‍ली में अब तक कोरोना के 18,74,876 मामले सामने आए हैं जबकि 26,168 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश- रविवार को यूपी में 213 नए केस मिले हैं. सबसे ज्यादा मामले गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद से आए हैं. पिछले 24 घंटों में नोएडा में 98 केस मिले हैं तो वहीं गाजियाबाद में 56 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसी तरह आगरा में 15, लखनऊ में 10, मेरठ में 8, वाराणसी में 3, ललितपुर में 4, महराजगंज में 3, बुलंदशहर-गोरखपुर में 2-2 केस मिले हैं। अलीगढ़-मथुरा-सहारनपुर में भी 2-2 संक्रमित मिले हैं. तो वहीं बाराबंकी में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1199 हो गई है. 133 लोग रिकवर हो चुके हैं.

हिमाचल प्रदेश- यहां शनिवार को 1150 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसमें से 75 लोग पॉजिटिव निकले. जबकि रविवार को 385 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए उनमें से 74 लोगों पॉजिटिव पाए गए. दूसरे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले देख राज्य सरकार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है. हर जिले में प्रतिदिन 500 से ज्यादा सैंपल लेने का आदेश दे दिया गया है.

इसके अलावा हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को सरकार ने अलर्ट पर रखा है. क्योंकि इन राज्यों में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिनों से रोजाना लगभग 2000 नए मामले सामने आ रहे हैं जो कोरोना की चौथी लहर आने के प्रबल संकेत दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Corona Update: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो की मौत, नोएडा में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले

Delhi COVID 19: राजधानी दिल्ली में फिर 1 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले, 1 मरीज की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget