एक्सप्लोरर

कोरोना के चलते छोटी जगहों पर बढ़ी नगद निकासी, नहीं है ATM में नगदी की कमी

लॉकडाउन के चलते छोटी जगहों पर नगद निकासी बढ़ गई है.लॉजिस्टिक कंपनियां इसी काम में जुटी हुई हैं कि एटीएम में किसी प्रकार की कमी ना हो.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते एटीएम पर नगद निकासी बढ़ गई है. इसके चलते एटीएम में नगद की कमी भी नहीं है. पर्याप्त मात्रा में नगदी RBI और बैंक चेस्ट से पहुंच रही है.  दिन रात कैश लॉजिस्टिक कंपनियां इसी काम में जुटी हुई हैं कि एटीएम और बैंक ब्रांच में नगदी की कोई कमी ना हो.

वहीं SIS Prosegur के वाईस प्रेसिडेंट-ऑपरेशन्स, जेके आकाश ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि लॉकडाउन के चलते नगदी को लेकर लोड काफी ज्यादा बढ़ गया है. जो लोड पहले टियर 1 जैसे कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस जैसी जगहों पर रहता था, वह लोड अब टियर 2 और टियर 3 जगहों यानी गली मोहल्लों के एटीएम पर बढ़ गया है. लोग घरों में हैं, इसलिए अपने अगल बगल के गली मोहल्लों से ज़्यादा नगद निकासी कर रहे हैं.

आकाश ने बताया कि कंपनी देश भर के 650 जिलों में कैश लॉजिस्टिक सेवा देती है. लॉकडाउन के चलते सभी राज्यों में- चाहे महाराष्ट्र हो कर्नाटक हो या पंजाब हो, सब राज्यों में कैश लोड बढ़ गया है. वहीं कंपनी के रीजनल हेड विकास कहते हैं कि अमूमन एटीएम और बैंक से नगद निकासी 1-15 तारीख तक ज्यादा होती है क्योंकि ये सैलरी पीरियड होता है. लेकिन, जब से लॉकडाउन हुआ, हमने देखा कि 22, 23 तारीख से निकासी बहुत ज्यादा बढ़ गयी.

अब यही लोड 1 अप्रैल से फिर से शुरू हो गया है. कंपनी का कहना है कि इस मांग के लिए कंपनी ने पूरी तैयारी की हुई है. विकास ने बताया कि हम देशवासियों को बताना चाहते हैं कि चाहे यस बैंक हो या कोई भी बैंक हो, नगदी की पूरे सिस्टम में कहीं कोई कमी नहीं है. यही बात आकाश भी दोहराते हैं. वह कहते हैं कि करेंसी की पूरी सप्लाई चैन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है, चाहे सरकारी बैंक हों या प्राइवेट बैंक हो. नगद की किसी भी तरह की कोई किल्लत नहीं है.

ऐसे में एबीपी न्यूज़ भी तमाम दर्शकों से अपील करता है कि जितनी जरूरत हो, उतनी ही नगदी बैंक या एटीएम से निकालें. नगदी को लेकर देश में कहीं कोई समस्या नहीं है. नगदी देश में और पूरी सप्लाई चैन में पर्याप्त है.

ये भी पढ़ें-

COVID-19: पॉजिटिव केस 2400 के पार, दिल्ली में 141 नए मामले आए, पढ़ें राज्यवार आंकड़े

तब्लीगी जमात गतिविधियों में शामिल 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट में डाला गया, वीजा भी रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget