एक्सप्लोरर

पांच मार्च से संसद में नहीं हुआ कोई काम, पीएनबी घोटाले को लेकर हो रहा हंगामा

संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले हफ्ते में कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच गतिरोध की वजह से कार्यवाही बाधित रही. शुक्रवार को भी सदन में कोई काम नहीं हुआ.

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले हफ्ते में कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच गतिरोध की वजह से कार्यवाही बाधित रही. शुक्रवार को भी सदन में कोई कार्य नहीं हुआ. संसद में आंध्र प्रदेश, पीएनबी घोटाला और कावेरी जल मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधा. पांच मार्च को सत्र शुरू होने के बाद से ही संसद के दोनों सदनों में आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और पंजाब नेशल बैंक का 12600 का घोटाला छाया रहा. इन दोनों मुद्दों को लेकर विवाद हो रहा है, जिसकी वजह से सदन में कार्यवाही बाधित है.

लोकसभा में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी विपक्षी पार्टियों ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पांच मिनट बाद ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को दोपहर तक के लिए सदन स्थगित करना पड़ा. सदन की कार्यवाही जैसे ही दोबारा शुरू हुई, विभिन्न पार्टियों के सांसद हाथों में प्लेकार्ड लेकर लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गए और नारे लगाना शुरू कर दिया. महाजन ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी.

राज्यसभा में भी स्थिति लोकसभा से अलग नहीं थी. विपक्षी दलों के सांसदों ने 12,600 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर हंगामा किया जिसके बाद संसद कार्यवाही हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई. दोपहर 2.30 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और एआईएडीएमके के सांसद सभापति के  नजदीक इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे.

उप सभापति पी.जे.कुरियन ने उनसे कामकाज करने की गुजारिश की लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी पीएनबी घोटाले पर केंद्र सरकार से जवाब की मांग की. टीडीपी सांसद आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के समर्थन में प्लेकार्ड दिखाकर नारेबाजी करने लगे जबकि एआईएडीएमके के सांसदों ने कावेरी जल विवाद पर हंगामा किया. नारेबाजी के बीच कुरियन ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget