एक्सप्लोरर

IN DEPTH: कैराना चुनाव परिणाम- BJP को न सहानुभूति वोट मिला न अपने वोटरों का साथ

जिस गुर्जर समाज को लेकर यह माना जा रहा था कि वह पूरी तरह से बीजेपी के साथ रहेगा वह भी बीजेपी से छिटक गया है जो चुनावी नतीजों से साफ नजर आ रहा है.

नई दिल्लीः कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह की हार हुई है. वैसे तो इस हार के कई कारण रहे हैं लेकिन इस हार से एक सवाल बीजेपी की रणनीति पर भी खड़ा हो रहा हैं. कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार की एक वजह ये भी रही कि बीजेपी के अपने मतदाता भी बीजेपी से नाराज हो गए. जिस गुर्जर समाज को लेकर यह माना जा रहा था कि वह पूरी तरह से बीजेपी के साथ रहेगा वह भी बीजेपी से छिटक गया है जो चुनावी नतीजों से साफ नजर आ रहा है.

कैराना चुनाव में बीजेपी की हार और आरएलडी की जीत के ये मुख्य कारण माने जा सकते हैं जिन्होंने यूपी की योगी सरकार के ऊपर भी सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने मृगांका सिंह के लिए प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी.

1. कैराना उपचुनाव में पूरा विपक्ष एकजुट रहा. किसी भी बड़ी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं खड़ा किया जिसका पूरा फायदा आरएलडी के उम्मीदवार को पूरी तरह मिला. जिसकी वजह से बीजेपी को एक मजबूत चुनौती मिली. साथ ही गन्ना किसानों की नाराजगी भी बीजेपी के ऊपर भारी पड़ी.

2.  पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जाट वोटरों का चौधरी चरण सिंह के परिवार से पुराना नाता है. अपने छोटे चौधरी यानि अजित सिंह की राजनीति में कम होती हैसियत का अहसास उन्हें हो रहा था. इसलिए अजित सिंह को मजबूत करने और उनके बेटे जयंत चौधरी का कद बढ़ाने के लिए जाट सब भूल कर वापस आरएलडी के पास वापस लौटे.  आरएलडी के पक्ष में ज्यादा वोट पड़ने का ये एक बड़ा कारण रहा जिसका फायदा केंडिडेट तबस्सुम हसन को मिला.

3. समाजवादी पार्टी ने ना सिर्फ समर्थन किया बल्कि अपनी पार्टी की नेता तबस्सुम हसन को आरएलडी उम्मीदवार बनवाया. अखिलेश यादव के कहने पर ही एसपी नेता तबस्सुम हसन को आरएलडी का उम्मीदवार बनाया गया.  ये प्रयोग जाट और मुस्लिम वोटरों को साथ लाने के लिए किया गया. प्रयोग सफल रहा मुस्लिम वोटर ने आरएलडी को समर्थन दिया. अखिलेश यादव खुद चुनाव प्रचार करने नहीं गए लेकिन समाजवादी पार्टी नेताओं की फ़ौज तबस्सुम के प्रचार में रात दिन जुटी रही.

4.कैराना में आरएलडी उम्मीदवार का सपा औऱ कांग्रेस ने तो समर्थन किया लेकिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समर्थन का ना तो खुलकर कोई एलान किया और ना ही कोई प्रचार किया. लेकिन बीएसपी ने आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन का कोई विरोध नही कर अपने वोटर्स को सीधा संदेश दे दिया. औऱ इस इस तरह बिना किसी प्रचार या एलान के भी मायावती ने दलित वोट आरएलडी के कैंडिडेट को ट्रांस्फर कर दिया.

5. बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को सहानुभूति वोट नही मिला है. कैराना चुनाव को समझने वाले लोगों के मुताबिक भी बीजेपी ने मृगांका सिंह को टिकट यही सोच कर दिया था कि उनको सहानुभूति का भी वोट मिल जाएगा. वह लोग भी साथ नहीं आए जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान हुकुम सिंह के पक्ष में जमकर मतदान किया था. ऐसा माना जा रहा था कि मृगांका सिंह को सहानुभूति का वोट भी मिलेगा. क्योंकि मृगांका सिंह उसी सीट से चुनाव लड़ रहीं थी जहां से उनके पिता सांसद थे और सांसद रहते हुए ही उनकी मौत हो गई थी. खुद मृगांका सिंह ने भी माना था कि क्यों उनको जनता उनके पिता के नाम पर वोट भी देगी और जीत भी दिलाएगी. लेकिन बीजेपी का यह प्रयोग पूरी तरह फेल रहा.

कैराना में मिली इस सफलता को देखते हुए आने वाले चुनावों में भी महागठबंधन की तरफ से तरफ से इस तरह के प्रयोग देखने को जरूर मिलेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी क्या इस तरह के प्रयोगों का सामना करने के लिए कोई नई रणनीति बना पाती है या एक बार फिर 2014 की तर्ज़ पर ही पीएम मोदी के चेहरे को ही केंद्र में रखकर रणनीति बनाएगी और जीत की उम्मीद करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget