एक्सप्लोरर

Imran Bulletproof Helmet: बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट पहुंचे इमरान खान तो बीजेपी नेता ने लिए मजे, जानें क्या कहा

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर अब BJP नेता खुशबू सुंदर ने तंज कसा है.

Imran Khan Bulletproof Helmet: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है. यहां रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की मौजूदा हालत और इमरान खान का बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट जाने का मामला सुर्खियों में है. इस पर बीजेपी नेत्री खुशबू सुंदर ने इमरान खान पर तंज कसा है. 

दरअसल जब मंगलवार (4 अप्रैल) को इमरान अदालत में पेशी के लिए पहुंचे तो उन्होंने बुलेटप्रूफ हेलमेट पहना हुआ था. इस दौरान वह चारों ओर से बुलेटप्रूफ शील्ड से घिरे हुए थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब चुटकियां ले रहे हैं. तमिलनाडु की बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'राष्ट्र का निर्माण मूलभूत सिद्धांत पर होता है- प्यार और नफरत नहीं!'

खुशबू सुंदर के ट्वीट पर अन्नादुरई ने पूछा सवाल
बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने अपने ट्वीट में लिखा- 'पड़ोसियों के घर में खलबली मची हुई है, संभावित हेड शॉट्स से बचाने के लिए अपने पूर्व पीएम के सिर पर एक बाल्टी है, याद दिलाना चाहती हूं, दोनों देश एक ही समय में आजाद हुए थे. जो मायने रखता है वह है मूलभूत सिद्धांत, जिस पर राष्ट्र का निर्माण होता है- प्यार और नफरत नहीं!'

इमरान खान को लेकर किए गए खुशबू सुंदर के इस ट्वीट पर डीएमके के सरवनन अन्नादुरई ने उनसे सवाल किया है. अन्नादुरई ने पूछा- 'आप यह सलाह किसे दे रही हैं? क्या कोई अंदाजा है दोस्तों? ' सरवनन अन्नादुरई के इस सवाल पर खुशबू सुंदर ने भी रिप्लाई किया है. उन्होंने लिखा- 'दुख की बात है कि आप एक साधारण कथन और एक सलाह के बीच के अंतर को नहीं पढ़ सकते हैं! काश! 'किसी' के प्रति आपकी नफरत आपको यह समझने के लिए अंधा कर देती है, मेरे दोस्त.'

वायरल वीडियो पर लोगों ने बनाया मजाक
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का दावा है कि उनकी जान को खतरा है. नवंबर 2022 में एक रैली के दौरान हुए हमले के बाद से इमरान खान फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं. इसी वजह से वह बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसपर चुटकियां लेनी शुरू कर दी. हाल ही में इमरान खान ने कहा था कि वह नवंबर में हुए हमले के प्रभाव से अबतक नहीं निकल पाए हैं.

ये भी पढ़ें:

Supreme Court: केंद्रीय जांच एजेंसियों के 'दुरुपयोग' पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कांग्रेस समेत 14 राजनीतिक दलों की है याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget